फर्राटेदार इंग्लिश बोलना कैसे सीखे या Fluent English Kaise Bole? अगर आपका भी यही सवाल है और जानना चाहते है कि Ghar Baithe English Bolna Kaise Sikhe या इंग्लिश बोलने का आसान तरीका क्या है तो ये आर्टिकल आपकी बहुत हेल्प करेगा।
इस लेख में मैं आपको Fluently English Kaise Bole इसके लिए 14 बेहतरीन टिप्स बताने वाला हूँ जिनको आप अगर 100% फॉलो करके थोड़ी बहुत खुद से मेहनत करते हो तो आप भी कुछ ही समय में फर्राटेदार English बोलना सीख जाओगे।
दोस्तों, आज के समय Spoken English सिखाने के लिए आपको बहुत सारे Institutes मिल जायेंगे जो English सिखाने के लिए मोटी फीस वसूलते है परन्तु आपने देखा होगा की उन institutes में पढ़ने वाले लोगों में से ज्यादातर लोग इंग्लिश नहीं बोल पाते है।
क्यूंकि इसके इसके पीछे मुख्य वजह ये हैं कि जैसे ही वो लोग English Speaking Course पूरा करके निकलते है वो धीरे धीरे सीखा हुआ भी भूलने लगते है। और उसके थोड़े दिनों बाद उनके मन में फिर से यही सवाल उठने लगता है कि आखिर फर्राटेदार English बोलना कैसे सीखे और इंग्लिश बोलने का आसान तरीका क्या हैं ?
तो आखिर ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे सबसे बड़ा कारण ये है -खुद से मेहनत ना करना और सिर्फ coaching के भरोसे ही रहना कि कोचिंग वाले धीरे धीरे हमे English बोलना सीखा ही देंगे।
परन्तु दोस्तों मैं आपको बता दू कि इसके लिए आप चाहे कितना भी महंगा Coaching या course join कर ले परन्तु जब तक आप खुद से मेहनत नहीं करेंगे तब तक आप अच्छे से English बोलना नहीं सीख पायेंगे।
इसलिए आज इस article के द्वारा मैं आपको जो Best Tips बताने वाला हूँ उसमे आपको किसी भी प्रकार की coaching या कोर्स की जरुरत नहीं पड़ेगी। आप खुद ही इन rules को follow करके धारा प्रवाह English बोलना सीख सकते है।
तो आईये जानते है क्या है वो 11 Best Rules for Spoken English in HIndi.
फर्राटेदार English बोलना कैसे सीखे?
1. रोज 5 नए शब्द याद करे:
किसी भी भाषा पर पकड़ बनाने के लिए उस भाषा के ज्यादा से ज्यादा शब्दों (words) का ज्ञान होना सबसे जरुरी होता है। इसलिए अंग्रेजी में बातचीत करने के लिए आपको अंग्रेजी शब्दों को जानना बहुत जरुरी है।
इसलिए आप जितना ज्यादा English word सीखेंगे आपके लिए English बोलना और समझना आसान होगा।
इसके लिए आप अपने पास एक Pocket dictionary रखे और हर रोज उसमे से कम से कम 5 शब्द याद करे। अगर आप रोज ऐसा करते है तो कुछ ही समय में आपको अंग्रेजी के हजारों शब्द याद हो जायेंगे।
Word Power बढ़ाने के लिए एक अच्छी क्वालिटी की डिक्शनरी का होना जरुरी हैं। बाजार में कोलिंस, ऑक्सफोर्ड और लोंगमेन की डिक्शनरी अच्छी क्वालिटी की मानी जाती हैं।
2. Pronunciation (उच्चारण) सुधारे:
इसका मतलब है कि आपको अंग्रेजी शब्दों का ठीक से उच्चारण करना सीखना होगा। जब तक आप शब्दों का सही तरीके से उच्चारण नहीं करेंगे तब तक आप अंग्रेजी भाषा तो क्या किसी भी भाषा में पारंगत नहीं हो पाएंगे।
अतः pronunciation सही करने के लिए आप English to Hindi Dictionary का प्रयोग करें। इसके अलावा किसी English Expert की तरह बोलने की नक़ल करे, अकेले में English Word जोर से बोलने की कोशिश करे, English Song सुने, और अंग्रेजी में अपनी आवाज को record करके उसे बार बार सुने। इससे आप अपने English Pronounciation को काफी हद तक सुधार सकते है।
आप इसे भी पढ़े:
3. Grammer रटे नहीं समझे:
किसी भी भाषा को बोलने, लिखने और समझने के लिए कुछ नियम होते है जिन्हें व्याकरण या grammer कहा जाता है। और व्याकरण एक ऐसी चीज है जिसे सिर्फ रटकर समझा नहीं जा सकता इसे समझने के लिए बार बार practice करनी आवश्यक है।
अतः शुरूआत में आप English grammer की सहायता से छोटे और आसान वाक्य बनाने का प्रयास करें। धीरे धीरे आप देखेंगे कि आप कई वाक्य आसानी से लिख, बोल और समझ सकते है।
4. छोटे-छोटे वाक्यों का प्रयोग करें:
जब भी Englsih बोलने की शुरुआत करें तो शुरू में ही बड़े Senteces का उपयोग नहीं करें। शुरू में छोटे-छोटे वाक्यों का उपयोग करें। इससे आपका Confidence बढ़ता जायेगा। यही Confidence तेजी से और बिना रुके अंग्रेजी बोलने के लिए Foundation का काम करेगा।
5. बच्चो की तरह सीखे:
जिस तरह बच्चे शुरुआत में English बोलना सीखते है उसी तरह आप भी अपनी शुरुआत बच्चो की तरह करे। इससे आप आसानी से अंग्रेजी बोलना सीख जायेंगे।
सोचिये आप एक छोटे बच्चे हो जिसे अभी कुछ भी नहीं आता और न ही किसी भाषा को बोलना व पढ़ना आता है परन्तु फिर भी उसे ये सब चीजे सीखनी होती है क्यूंकि वो सीखने की कोशिश करता है और ऐसा वो लगातार करता है।
6. अंग्रेजी में सोचे:
जब भी हम अंग्रेजी में बोलना शुरू करते है तो पहले उस वाक्य को अपनी भाषा में तैयार करते है फिर उसे अंग्रेजी में convert करके बोलते है। ऐसा करने से बहुत ज्यादा टाइम लगता है खासकर किसी से face to face बातचीत करते समय।
इससे बचने के लिए आप अपनी बात को direct अंग्रेजी में सोचकर बोलने की कोशिश करे। ऐसा बार बार करते रहने से आप जल्दी ही अंग्रेजी भाषा में बोलने में expert बन जायेंगे। फिर आपको अपनी बात हिंदी में convert करके बोलने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।
- Career Life में Success होने के 10 बेस्ट तरीके
- पर्सनालिटी डेवलपमेंट कैसे करें – जानिये ये है 23 Best Tips
7. लगातार Practice करें:
दोस्तों हिंदी में एक प्रसिद्द कहावत है ”करत करत अभ्यास ते जड़मति होत सुजान, रस्सी आवत जात ते सिल पर पड़त निशान” अर्थात जिस तरह से कुँए की मुंडेर पर रस्सी द्वारा लगातार पानी की बाल्टी को ऊपर नीचे खींचा जाता है तो रस्सी की रगड़ से उस पत्थर की मुंडेर पर घिसने और रगड़ के निशान दिखाई देने लगते हैं।
ठीक उसी प्रकार ये बात हमारे जीवन में भी लागू होती है। इसलिए सीधी बात बोले तो आप अंग्रेजी बोलने के लिए जितनी ज्यादा practice करेंगे उतनी ही जल्दी आप fluently english bolna सीख पाएंगे।
- लाइफ में हमेशा खुश कैसे रहे ? इन 21 सबसे Best Tips से जानिए
- खुद को पहले से बेहतर कैसे बनायें – 7 Best Tips
8. बातचीत में English Words ज्यादा प्रयोग करें:
आप चाहे कोई भी भाषा बोलते हो आप अपनी उस भाषा में बातचीत करते समय बीच बीच में English Words यूज़ करने की कोशिश करे। आप जितने ज्यादा अंग्रेजी शब्द अपनी बातचीत इस्तेमाल करेंगे आप उतने ही अंग्रेजी के करीब आएंगे और इंग्लिश आपको आसान लगने लगेगी।
- सबसे Smart कैसे बने ? स्मार्ट बनने के टॉप 10 तरीके जानिए
- Personality Development Kaise Kare – 23 Best Tips
9. बोलने की कोशिश करें घबरायें नहीं:
यदि आप धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलना चाहते हैं तो अपने मन से Grammer की गलतियों के भय को हटाना पड़ेगा। यह मानकर चलना होगा कि महान व्यक्ति भी बोलने के क्रम में ऐसी गलतियां करते हैं।
अतः शुरुआत में आप चाहे टूटी फूटी इंग्लिश ही क्यों न बोल पाते हो परन्तु फिर भी आपको इंग्लिश में अपनी बात बोलनी शुरू कर देनी चाहिए।
आपको ये डर अपने मन से हमेशा के लिए निकाल देना चाहिए लोग क्या सोचेंगे मेरे बारे में कि मुझे अभी ठीक से इंग्लिश बोलना नहीं आता है। आप जानते है कि शुरुआत में सभी के साथ ऐसा ही होता है और आप धीरे धीरे expert बनते है।
- जीवन में सफलता पाने के तरीके – 13 Best Tips
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए ?कामयाब होने के 10 Best टोटके
10. अंग्रेजी बोलने वालों को सुनें:
छोटे बच्चे माता-पिता को बोलते हुए सुनकर किसी भी भाषा को बोलना सीख जाते हैं। इसके पीछे यही रहस्य हैं कि भाषा सुनकर भी सीखी जा सकती हैं।
इसलिए टीवी पर इंग्लिश में News सुनने से मदद मिल सकती हैं। आपके लिए यूट्यूब भी उपयोगी हो सकता हैं।
11. English Books या Newspaper पढ़े:
इंग्लिश books या newspaper पढ़ने से भी आपको अपनी अंग्रेजी सुधारने में काफी सहायता मिलेगी क्यूंकि इससे आप नए नए English word और sentences को जानने और समझने लगते है।
इसलिए जब भी मौका मिले आप किसी भी इंग्लिश book या Newspapers को पड़ने की कोशिश करे और मैं तो यही कहूंगा कि आप इसे अपनी आदत ही बना ले।
12. English Song सुने या Movie देखे:
अपनी अंग्रेजी सुधारने का ये भी एक बहुत अच्छा और कारगर तरीका है। और कई लोग ऐसा करते भी है और सच मानिये दोस्तों कि जो लोग ऐसा करते है उनके लिए अंग्रेजी समझना और बोलना दुसरो की तुलना में ज्यादा आसान होता है।
क्यूँकि भले ही English Movie हमें कम समझ आए परन्तु उसमे scene को देखकर हम किसी perticular word का exect meaning समझने की कोशिश भी करते है। कई English Movie या Song में तो screen में नीचे की ओर Subtitile लिखा हुआ नजर आता है। अतः आप screen पर नजर आने वाले उस Text को भी जरूर पढ़े।
13. Community बनाये:
आप कुछ ऐसे लोगो के संपर्क में रहे जो अपनी daily life में अंग्रेजी का बहुत ज्यादा प्रयोग करते है या यू कहे कि इंग्लिश ज्यादा बोलते है। फिर चाहे वो आपके दोस्त हो, टीचर हो, पड़ौसी हो, या कोई और।
आप ऐसे लोगो के साथ ज्यादा से ज्यादा संपर्क बनाये रखे जिससे आपके आसपास इंग्लिश का वातावरण बनने लगेगा और फिर देखना आपके अंदर से इंग्लिश बोलने की झिझक बिलकुल ख़त्म हो जाएगी और आप आप भी दूसरो की तरह fluently English बोलने लगेंगे।
14. गलतियां करने से न डरें:
सच पूछिए तो अंग्रेजी बोलने के क्रम में गलतियां करने का डर सबसे बड़ी बाधा के रूप में काम आता हैं। जब भी हम अंग्रेजी में कुछ बोलना शुरू करते हैं तो हमारे मन में यह डर बैठ जाता हैं कि कहीं हमसे कुछ गलत न हो जाये और इस कारण हम परेशान हो जाते हैं। अंग्रेजी बोलने के क्रम में इस प्रकार के डर पर विजय पाना जरुरी हैं।
इन बातों का ध्यान रखें:
- जब भी आप किसी व्यक्ति के सामने बोल रहे हो तो अपना Confidence (आत्मविश्वाश) कभी न खोएं।
- English में Sentences के विभिन्न Pattern को सीखें और उन्हें याद भी रखें।
- शब्दों के उच्चारण को भाषा की आत्मा कहा जाता हैं। अतः शब्दों के सही उच्चारण को सीखने के लिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए।
- अपने जीवन में English में ही सोचें और कल्पना करें। ऐसा करने से English आपकी आदत में शामिल हो जाएगी।
- रोज दिन में कम से कम एक English Paper जरूर पढ़े। ऐसा करने से English language को जानने में काफी मदद मिलेगी।
और अंत में:
तो दोस्तों इस आर्टिकल से आपको अच्छे से समझ आ गया होगा कि फर्राटेदार English बोलना कैसे सीखे और इंग्लिश बोलने का आसान तरीका क्या है।
इस आर्टिकल में मैंने जो 11 टिप्स बताये है वो आपको कैसे लगे और अगर इनके अलावा भी कुछ बातें है जो मैं इस आर्टिकल में शेयर नहीं कर पाया हूँ तो आप हमे अपने कमेंट करके बता सकते है। इससे अन्य लोगो को भी हेल्प मिलेगी।
इस पोस्ट को पढ़ने और हमारे इस ब्लॉग पर आने के लिए आपका धन्यवाद।
-: आपके लिए Best English Speaking Course आज ही खरीदें :-
आप ये भी जरूर पढ़े:
- आप एक IAS कैसे बनेंगे ? IAS बनने की पूरी प्रक्रिया जानिए।
- ऑनलाइन IAS Exam की तैयारी कैसे करे ?
- जानिए भारत के टॉप 7 नेशनल पार्क के बारे में।
- जानिए दुनिया के सबसे ऊँचे स्मारक (Statue of Unity) की खास बातें
- सबसे Smart कैसे बने ? स्मार्ट बनने के टॉप 10 तरीके जानिए
- Personality Development Kaise Kare – 23 Best Tips
- होशियार कैसे बने, अपने आपको होशियार कैसे बनाये ? (20 Best Tips)
- मानसिक रूप से मजबूत कैसे बने? – 10 सबसे पावरफुल टिप्स
- अपने आप को busy कैसे रखे? 5 Best Advice
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए ?कामयाब होने के 10 Best टोटके
- लाइफ में हमेशा खुश कैसे रहे ? इन 21 सबसे Best Tips से जानिए
- खुद को पहले से बेहतर कैसे बनायें – 7 Best Tips
- करियर लाइफ में successful होने के 10 बेस्ट तरीके जानिए
- आत्मविश्वाश (Self Confidence) कैसे बढ़ाये? – 9 Best Tips
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे – (8 Best & Powerful Tips)
- मन क्यों भटकता है , मन को एकाग्र कैसे करे- 10 Best Tips
- जीवन में सफलता पाने के तरीके – 13 Best Tips
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए ?कामयाब होने के 10 Best टोटके
dhanywad sir aapne kafi achi jankari di isse english sikhne me kafi help mili .
Thanks you motivated me, I know English but still don’t speak because I fear people would call me “jaada angrej hora hai”. I am good at grammar and pronounciation, the only thing is practical usage. I will follow your tips especially watching news and movies in English & learning new words daily. I hope it will prove beneficial to me.