कोरिओलिस बल क्या है या फेरल का नियम क्या हैं (What is Coriolis Effect), कोरिओलिस बल कैसे काम करता है एवं इसका जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ता है? इन सभी टॉपिक्स पर आज इस लेख में हम विस्तार से चर्चा करेंगे। आईये इसे विस्तार से समझते है की कोरिओलिस प्रभाव (बल) क्या होता है?
कोरिओलिस बल क्या है?
फ़्रांसीसी गणितज्ञ जी. जी. कोरिओलिस (1792- 1843) ने पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण पवन में होने वाले विक्षेपण (deflection) की सर्वप्रथम व्याख्या की और इसलिए इस बल को “कोरिओलिस प्रभाव” के नाम से जाना जाता है।
इस प्रभाव के कारण उत्तरी गोलार्ध की पवन अपनी दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्ध की पवन बायीं ओर विक्षेपित हो जाती है।
यह प्रभाव विषुवत रेखा (Equator) पर सबसे कम तथा ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है। पवन का विक्षेपित होना पवन की गति और उसके अक्षांशीय स्थिति पर निर्भर करता है। इस निक्षेप को फेरल नामक विद्वान ने सिद्ध किया। इसलिए इसे फेरल का नियम भी कहा जाता है।
कोरिओलिस प्रभाव चक्रवातों की उत्पत्ति के लिए सहायक है, क्यूंकि इस बल के अभाव में पवन व्यवस्था चक्रीय नहीं हो पाती है तथा इस बल के अभाव के कारण उष्ण कटिबंधीय चक्रवात विषुवत रेखा के निकट उत्पन्न नहीं हो पाते है।
आप ये भी जरूर पढ़े:
- ज्वार भाटा क्या है, ज्वार भाटा के लाभ क्या हैं?
- अक्षांश और देशांतर किसे कहते है एवं इनकी विशेषताएं क्या है ?
- चक्रवात किसे कहते हैं, What is Cyclone in Hindi 2021
- पवन क्या है, पवन के प्रकार कौन-कौन से हैं?- Best Info 2021
कोरिओलिस बल का क्या प्रभाव होता है?
कोरिओलिस प्रभाव न सिर्फ पवन को विक्षेपित करता है बल्कि पृथ्वी की सतह से ऊपर स्थित किसी भी गतिशील वस्तु या कण का विक्षेपण इसी नियम के अंतर्गत होता है। जैसे:-
- उत्तरी ध्रुव से Newyork शहर की ओर 1.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से छोड़ी गयी मिसाइल शिकागो शहर पर गिरेगी।
- 750 मीटर प्रति सेकंड की रफ़्तार से दागा गया तोप का गोला प्रत्येक 33 किलोमीटर पर 60 मीटर विक्षेपित हो जाता है।
- 120 मीटर प्रति सेकंड की गति से निकली हुई बन्दूक की गोली एक सेकंड में 2.5 मीटर विक्षेपित हो जाती है।
अंत में,
उम्मीद करता हूँ कि अब आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा कि कोरिओलिस प्रभाव क्या है या फेरल का नियम क्या है। अगर ये जानकारी आपको पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों में शेयर जरूर करे। यदि आपके कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताये। इस ब्लॉग पर विजिट करने के लिए आपका शुक्रिया।
आप ये भी जरूर पढ़े:
- वायुमंडल किसे कहते हैं | वायुमंडल की सरंचना
- चट्टान किसे कहते हैं, चट्टान के प्रकार
- वर्षा किसे कहते हैं, वर्षा के प्रकार, वर्षा का वितरण
- अपक्षय किसे कहते है | अपक्षय के प्रकार एवं कारक – No. 1 Best Guide
- भारत का भूगोल का सामान्य ज्ञान PDF (Indian Geography Best Notes 2021)
- ग्लोबल वार्मिंग या Greenhouse Effect क्या है, इसके कारण और समाधान क्या है ?
- पठार किसे कहते हैं, पठार कितने प्रकार के होते हैं?
- ज्वालामुखी किसे कहते है, ज्वालामुखी कितने प्रकार के होते हैं?
- अक्षांश और देशांतर किसे कहते है एवं इनकी विशेषताएं क्या है ?
- अलनीनो प्रभाव क्या है,एल नीनो और ला नीना में क्या अंतर हैं ?
- सौरमंडल के सभी ग्रहों के नाम और जानकारी विस्तार से जानिये
- किसी भी एग्जाम में टॉप कैसे करे ?
- जेट धाराएं क्या है? Jet Stream सिद्धांत किसने दिया?
- भूकंप किसे कहते हैं, भूकंप क्यों आते हैं?
- चक्रवात किसे कहते हैं, What is Cyclone in Hindi 2021
- पवन क्या है, पवन के प्रकार कौन-कौन से हैं?- Best Info 2021
- ज्वार भाटा क्या है, ज्वार भाटा के लाभ क्या हैं?