हेलो दोस्तों “अच्छाज्ञान” ब्लॉग पे आपका स्वागत हैं। आज मैं आपके लिए लेकर आया हूँ 49 प्रेरणादायक सुविचार और सबसे अच्छे अनमोल वचन जो कि किसी न किसी महान विचारक द्वारा प्रकट किये गए हैं। दोस्तों! ये बेहतरीन अनमोल वचन आपको अपने जीवन में भी जरूर उतारने चाहिए ताकि आप अपनी जिंदगी को ख़ुशी और उत्साह से जी सके।
अगर ये प्रेरणादायक अनमोल वचन आपको पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। तो आइये पढ़ते हैं – 49 प्रेरणादायक सुविचार इन हिंदी
सबसे अच्छे अनमोल वचन | बेहतरीन अनमोल वचन | प्रेरणादायक अनमोल वचन
हर कोई दुनिया बदलने की सोचता हैं लेकिन कोई भी अपने आपको बदलने नहीं सोचता – लियो टालस्टाय
हमेशा सतत प्रयास करें, तब भी जब परिस्थितियां आपके अनुकूल न हो।
इतने मधुर भी न हो कि लोग आपको निगल ले, इतने कटु भी न हो कि लोग आपको उगल दें।
जब तक आप न चाहे तब तक आपको कोई भी ईर्ष्यालु, क्रोधी, प्रतिशोधी या लालची नहीं बना सकता है।
किसी कार्य को करने के लिए प्रेरणा की प्रतीक्षा नहीं करे। कर्म से हमेशा प्रेरणा का जन्म होता है। प्रेरणा से कभी – कभी ही कर्म का जन्म होता हैं।
केवल एक भावी लक्ष्य के लिए जिंदगी जीना एक साधारण बात है। वर्तमान में रहने से ही जीवन सार्थक बनता है, न कि बस चोटी पर पहुँचने की आशा में रहने से।
ऐसा व्यक्ति जिसने कभी आशा नहीं की, वह कभी निराश भी नहीं होता।
ये भी जरूर पढ़े :
- लाइफ में हमेशा खुश कैसे रहे ? इन 21 सबसे Best Tips से जानिए
- सबसे Smart कैसे बने ? स्मार्ट बनने के टॉप 10 तरीके जानिए
आप किसी चीज का सपना देख सकते है तो उसे पा भी सकते हैं।
जब अवसर आता है तो तत्पर रहें। किस्मत वह समय है जब तैयारी और अवसर की मुलाकात होती है।
कर्म सही या गलत नहीं होता है लेकिन जब कर्म आंशिक, अधूरा होता है, तब सही या गलत की बात सामने आती है।
उपलब्धि के चार कदम- उद्देश्यपूर्ण योजना बनाए, प्रार्थना के साथ तैयारी करें, सकारात्मक रूप से आगे बढ़ें और निरंतर अपने लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहें।
चरित्र एक वृक्ष है और मान एक छाया। हम हमेशा छाया की सोचते है लेकिन असलियत तो वृक्ष ही है।
उत्साह प्रयास की जननी है तथा इसके बिना आज तक कोई महान उपलब्धि हासिल नहीं की गयी है।
सफल होने के लिए आपकी सफलता की इच्छा आपके असफलता के डर से बड़ी होनी चाहिए।



दृढ़ रहने की इच्छाशक्ति अक्सर सफलता और विफलता के बीच का अंतर होती है।
एक गुस्सैल व्यक्ति अपना मुँह खोलता है, लेकिन अपनी आंखें (सोचने की शक्ति को )बंद कर लेता है।
आपसे जितना हो सके करें, वही जहां आप है और उनसे जो साधन आपके पास है।
आपके आसपास लोगों में से कोई भी जब आपके मानदंडों पर खरा न उतरे तो मान लीजिये कि अपने मानदंडों को फिर से परख लेने का समय आ गया है।
धन कमाने की आस में निकलना सबसे बड़ी गलती हैं। वही करें जिसमें आपकी रूचि। हो यदि आप उसमें निपुण हैं तो धन अपने आप आएगा।
हम अपने काल के बारे में सोच-सोच कर ही अपना भविष्य बिगाड़ बैठते हैं।
हम प्रयास के लिए उत्तरदाई हैं न कि परिणाम के लिए – गीता
ये भी जरूर पढ़े :
विफलता से सफलता का निर्माण कीजिए। निराशा और विफलता, सफलता के दो प्रमुख आधार स्तम्भ हैं।
अगर आप सच बोलते है तो आपको ज्यादा कुछ याद रखने की जरुरत नहीं।
चीजों को नज़रअंदाज़ करने की काबिलियत हासिल करना मन की शांति प्राप्त करने का उत्तम तरीका है।
इतने अच्छे बने कि आपकी उपेक्षा करने का किसी में साहस ही न हो।
कल तो चला गया गया। आने वाला कल अभी आया नहीं हैं। हमारे पास केवल आज हैं। आईये शुरुआत करें।
अपनी कल्पना को जीवन का मार्गदर्शक बनाएं, अपने अतीत को नहीं।
बेहतर प्रतिष्ठा पैसे से कही अधिक मूल्यवान होती हैं।
अपनी कल्पना को जीवन का मार्गदर्शक बनाये, अपने अतीत को नहीं।



वह व्यक्ति कर्मठ नहीं है जो यह कहता है कि नदी गंदी है। कर्मठ तो वह व्यक्ति होता है जो नदी की सफाई शुरू कर देता है।
सुख बीता तो गम ना करें बल्कि खुश हों कि सुख मिला तो सही।
देरी से प्राप्त सम्पूर्णता की तुलना में निरंतर सुधार बेहतर होता है।
चुनौतियां जीवन को अधिक रुचिकर बनाती है और उन्हें दूर करना जीवन को अर्थपूर्ण बनाता है।
निराशावादी व्यक्ति पवन के बारे में शिकायत करता हैं, निराशावादी इसका रुख बदलने की आशा करता हैं लेकिन यथार्त पाल को अनुकूल बनाता हैं।
ये भी जरूर पढ़े :
इंसान जितना अपने मन को मना सके उतना खुश रह सकता है।
धन को बर्बाद करते है तो आप केवल निर्धन होते हैं लेकिन समय को बर्बाद करते हैं तो आप जीवन का एक हिस्सा गवां देते हैं।
आपके सिवाए आपकी खुशियों का नियंत्रण किसी और के पास नहीं है, इसलिए आपके पास खुद की किसी भी स्थिति को परिवर्तन करने की शक्ति है।
एक सफल व्यक्ति ऐसा व्यक्ति होता हैं जो अपने लक्ष्य पर निरंतर नजर बनाये रखता हैं और इसके लिए अडिग रहता इसे समर्पण कहा जाता हैं।
जीवन के दो मूल विकल्प होते हैं – या तो परिस्थितियों को उसी रूप में स्वीकार करो या उन्हें बदलने का हौसला रखो।



धन को बर्बाद करते है तो आप केवल निर्धन होते है लेकिन समय को बर्बाद करते हैं तो आप जीवन का एक हिस्सा गवां देते हैं।
अपने मित्र को उसके दोषों के बारे में बताना ही सबसे कठोर परीक्षा होती है।
कर्म सही या गलत नहीं होता है लेकिन जब कर्म आंशिक, अधूरा होता है, तब सही या गलत की बात सामने आती है।
उत्साह प्रयास की जननी हैं, तथा इसके बिना आज तक कोई महान उपलब्धि हासिल नहीं ही गई हैं -राल्फ वाल्डो एमर्सन
जीवन की चुनौतियों का अर्थ आपकी विकलांगता नहीं हैं, उनका उद्देश्य आपको इस बात की खोज में सहायता करना हैं कि आप कौन हैं।
जो व्यक्ति दूसरों की भलाई चाहता हैं, वह अपनी भलाई को सुनिश्चित कर चूका होता हैं।
ये भी जरूर पढ़े :
पढ़ाई और जीवन में क्या अंतर है? स्कूल में आपको पाठ सिखाते है और फिर परीक्षा लेते है। जीवन में पहले परीक्षा होती है और फिर सबक सिखने को मिलता है।
सफलता करना है, पाना नहीं, सफलता प्रयास में है, जीत में नहीं
यदि आप अपने जीवन को अपनी मर्जी के अनुसार नहीं चला पाते, तो आपको अपनी परिस्थितियों को अवश्य ही स्वीकार कर लेना चाहिए।



सफलता अपने सामर्थ्य को साकार करना है। जीवन का केवल इन्तजार भर न करें। इसे जिएं, सराहें, चखें, महकें और महसूस करें।
मुझे अधिक सम्बन्ध इस बात से नहीं है कि आप असफल हुए, बल्कि इस बात से कि आप अपनी असफलता से कितने संतुष्ट हैं। — अब्राहम लिंकन
हो सकता है कि दूसरी और की घास अधिक हरी लगे लेकिन अगर आप अपनी घास को पानी देने का समय निकालें तो यह भी उतनी ही हरी लगेगी।
आशावादी व्यक्ति हर आपदा में एक अवसर देखता है, निराशावादी व्यक्ति हर अवसर में एक आपदा देखता है।
विश्वाश और प्रार्थना आत्मा के दो विटामिन हैं, कोई भी व्यक्ति इनके बिना स्वस्थ नहीं रह सकता हैं।
वास्तविक कठिनाइयों को दूर किया जा सकता हैं लेकिन कल्पनात्मक कठिनाइयों को नहीं।
वह व्यक्ति अच्छा कार्य निष्पादन करता हैं जो परिस्थितियों का ठीक से सामना करता हैं।



उस्ताद वह नहीं जो आरम्भ करता है, बल्कि वह है जो पूर्ण करता है।
हमारा कर्त्तव्य है कि हम अपने शरीर को स्वस्थ रखें। अन्यथा मन को सक्षम और शुद्ध नहीं रख पाएंगे।
कड़ी मेहनत के बिना सफलता का प्रयास करना तो ऐसा हैं जैसे आप वहां से फसल काटने की कोशिश कर रहे हों, जहां आपने फसल बोई ही नहीं हैं।
इस बात का अधिक महत्व नहीं हैं कि दुनियां में हम कहां खड़े हैं अपितु महत्व तो इस बात का हैं कि हम किस दिशा की तरफ अग्रसर हैं।
ऐसा व्यक्ति जो अनुशासन के बिना जीवन जीता हैं वह सम्मान रहित मृत्यु मरता हैं।
अनुशासन लक्ष्यों और उपलब्धि के बीच का सेतु हैं।
अपनी ख़राब आदतों पर जीत हासिल करने के समान जीवन में कोई और आनंद नहीं होता हैं।
दोस्तों अगर ये 49 सबसे अच्छे अनमोल वचन, बेहतरीन अनमोल वचन आपको पसंद आये हो तो इन्हे अपने दोस्तों में भी शेयर जरूर करें। साथ ही इस ब्लॉग के बारे में आपके कोई विचार हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताये। धन्यवाद।
आप ये भी जरूर पढ़े :
- जीवन में सफलता पाने के तरीके – 13 Best Tips
- खुद को पहले से बेहतर कैसे बनाये – ये 7 बातें जान लीजिये
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए – 10 Best Tips
- आत्मविश्वाश कैसे बढ़ाये – 9 Best Tips जानिये
- Personality Development Kaise Kare – 23 Best Tips
- मन क्यों भटकता है, मन को एकाग्र कैसे करे?
- अपने आप को busy कैसे रखे? 5 Best Advice
- लाइफ में हमेशा खुश कैसे रहे ? इन 21 सबसे Best Tips से जानिए
- स्वामी विवेकानंद की जीवनी हिंदी में पढ़े
- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की प्रेरक जीवनी
- महान वैज्ञानिक ‘निकोला टेस्ला’ की बायोग्राफी
- 21 वी सदी के जीनियस ‘एलोन मस्क’ की प्रेरणादायक कहानी