Tourist Guide Kaise Bane (How to make career in travel and tourism?) अगर आप घूमने-घुमाने के शौकीन है तो travel and tourism आपके लिए एक बेहतर Career option हो सकता है।
और अगर आप इस field में career बनाने की सोच रहे है तो आप ये पोस्ट जरूर पढ़े क्यूंकि यहाँ मैं आपको बताऊंगा कि travel and tourism सेक्टर में क्या क्या job opportunities है और इसके साथ ही आप यह भी जानेंगे कि आप एक अच्छे Tourist Guide कैसे बन सकते है।
तो आईये इसके बारे में सबकुछ विस्तार से जानते हैं। सबसे पहले तो हम ये जान लेते है कि Tourist Guide क्या होता है और ये क्या काम करता हैं?
Tourist Guide क्या होता है?
Tourist Guide एक तरह से मार्गदर्शक होता है उन सभी के लिए जो अपने निवास स्थान से बाहर घूमने जाते है। यह एक बेहद reputated job होती है क्यूंकि इसे सरकारी भाषा में भारत का brand ambesador भी कहा जाता हैं।
इस work line में वह सिर्फ एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य नहीं करता अपितु वह उस स्थान, वहां की लोक कला, संस्कृति आदि के छवि निर्माता के रूप में कार्य करता हैं जो किसी देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
उदाहरण के लिए कुछ साल पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नि के साथ भारत आये थे एवं उन्होंने भारत के बहुत से स्मारकों आदि का भ्रमण किया था।
इसके लिए भारत सरकार ने उनके लिए एक tourist guide hire किया था जिसने अपना 100 % effort देकर अमरीकी राष्ट्रपति के सामने भारत की एक अच्छी छवि प्रस्तुत की जिसके फलस्वरूप भविष्य में अमेरिका से भारत घूमने आने वाले पर्यटकों में वृद्धि हो सकती हैं।
आप ये भी जरूर पढ़े :
- गांव में कौन सा बिजनेस करें | गांव में पैसे कमाने के 21 Best तरीके
- कम पैसे मे अच्छा बिजनेस कौनसा करें – 20 Best Business Ideas
Tourism Career Opportunities in India:
Tourist Guide की जॉब उन सभी व्यक्तियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है जो घूमने-फिरने और luxry lifestyle को पसंद करते है।
भारत सभी देशों की तुलना में विभिन्नताओं से भरा हुआ देश हैं जिसको पूरा घूमने एवं discover करने में आप अपनी पूरी लाइफ spend कर सकते हैं। इसलिए हम Incredible India स्लोगन का प्रयोग करते है।
भारत की इसी विशेषता के आधार पर आप समझ सकते हो कि Tourist Guide निम्न क्षेत्रों में कार्य कर सकता है।
जैसा कि अब आप समझ ही गए होंगे कि इसका सम्बन्ध tourism से हैं तो आपको हम बता दे कि tourism एक बेहद बड़ी industry है।
मोटे तौर पर Tourist Guide को हम उसके कार्यों के आधार पर दो भागों में बाँट सकते है- local guide एवं tour escort
आप ये भी जरूर पढ़े :
- व्यापार एवं नौकरी में सफलता के उपाय – 10 Best Tips
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे – (8 Best & Powerful Tips)
(a) Local Tourist Guide:
केवल अपने शहर व आस-पास के 2-4 शहरों को कवर करते हुए पर्यटकों को 2-3 दिन में घुमाता हैं। इसमें वह अपनी इच्छा के आधार पर किसी स्मारक, वन्य जीव अभ्यारण्य आदि क्षेत्रों में कार्य करता है। इसमें एक वक्त में पर्यटकों की संख्या कितनी भी हो सकती है।
(b) Tour Escort:
यह एक बेहद Responsibility वाला job होता हैं क्यूंकि इसमें आपको लम्बे समय (10-20 days) तक अपने पर्यटकों के साथ ही रहना होता है।
सरल भाषा में कहे तो कुछ समय के लिए आप एक परिवार के मुखिया के रूप में कार्य करते है जहा आपको उनके खाने- पीने, रहने, एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने की सुविधा देनी पड़ती है।
Tour Escort के रूप में कार्य करने के लिए आपको अनुभव की आवश्यकता होती है जो आपको कुछ वर्ष तक Local Tourist Guide के रूप में कार्य करके प्राप्त होता है।
- घर बैठे ऑनलाइन बिज़नेस कैसे करें?
- Mobile se paise kaise kamaye 2020, मोबाइल से पैसे कमाने के best तरीके जानिए
- 10 Best Career options for the future|Most Demanding jobs for students
Tourist Guide Salary in India:
अगर हम Tourist Guide की salary की बात करें तो वह आपके खुद के अनुभव पर निर्भर करती है क्यूंकि यह आपके Per Assignment के हिसाब से calculate होती है।
अब मैं तो बस यही कहना चाहूंगा कि इसमें (Tourism sector) income तो बहुत है बस पैसा बनाना कैसे है यह आपके ऊपर depend करता है। आप इस जॉब में एक दिन में minimum 1 assignment से 5 घंटे में 1600 रुपए तक कमा सकते हैं।
Tourist Guide Kaise Bane?
एक अच्छा टूरिस्ट गाइड बनने के लिए आपकी Communication skill बेहतर होनी चाहिए ताकि आप एकदम अंजान लोगो के साथ घुलमिल सकें। इसके साथ आप कोई एक विदेशी भाषा (foreign language) के भी जानकर होने चाहिए- जैसे English। यदि आप एक से ज्यादा विदेशी भाषा जानते है तो हर तरह के क्लाइंट के साथ आप Deal कर पाएंगे।
इससे आपको काफी फायदा होगा, आपकी नॉलेज तो बढ़ेगी ही साथ ही साथ ही आप अच्छा पैसा भी कमा पाएंगे।
अपने client को site पर ले जाने से पहले आप साइट के बारे में अच्छी तरह से नॉलेज प्राप्त कर ले। इसके लिए आप Internet और Books का सहारा ले सकते है।
क्लाइंट आपसे कोई भी सवाल पूछ सकता है। अतः आप इसके लिए पहले ही तैयार रहे। आपको उसे सही और सतुष्टिपूर्वक जवाब देना है। ध्यान रहे आप उसे किसी भी प्रकार की गलत जानकारी न दे। इससे आप क्लाइंट का भरोसा खो देंगे और ये आपके पेशे के लिहाज से ठीक भी नहीं है।
एक अच्छा Tourist Guide एक अच्छा हाजिर जवाब होता है वो अपने ख़ुशनुमा और मनोरंजनात्मक बातचीत के तौर तरीको से अपने क्लाइंट को जल्दी ही खुश कर लेता हैं।
आप ये भी जरूर पढ़े :
आईये अब बात करते है की टूरिस्ट गाइड बनने के लिए आप कौन कौनसे Course ज्वाइन कर सकते है।
इस इंडस्ट्री में Full Time Courses के अलावा Short Term Course के विकल्प भी मौजूद हैं। आप तीन साल का बैचलर कोर्स और दो वर्षीय पीजी कोर्स भी कर सकते हैं। कई संस्थानों द्वारा Certificate और Diploma Course भी कराए जाते हैं।
ट्रेवल एंड टूरिज्म से जुड़े कुछ प्रमुख कोर्स इस प्रकार हैं-
Batchlor of Tourism Administration, Batchlor of Tourism Studies, Master of Business Administration in Tourism and Hospitality Management, M.A. in Tourism Management, Diploma in Travel Management and Airport Management. इस तरह के कोर्स कर लेने से इस क्षेत्र में आपका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
और आखिर में,
दोस्तों अब तो सरकार द्वारा भी Travel and Tourism industries को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार इसके लिए खूब प्रचार प्रसार भी कर रही है। इससे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है कि इस सेक्टर में आखिर कितना रोजगार है। वैसे अभी तो ये उभरती हुई इंडस्ट्री है जिसमे रोजगार भी असीम संभावनाएं है।
तो मित्रों मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको ये जानकारी पसंद आयी होंगी कि और आप अच्छे से समझ गए होंगे कि Tourist Guide Kaise Bane | How to make career in travel and tourism?
इसे अपने दोस्तों और family mambers के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी प्राप्त हो सकें। साथ ही यदि आप कोई सवाल या सुझाव देना चाहे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये।
आप ये भी पढ़े :
- एग्रीकल्चर में करियर कैसे बनायें ?
- कंपटीशन Exam की तैयारी कैसे करें – 17 Best Tips
- जीवन में सफलता पाने के तरीके – 13 Best Tips
- घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें?- ये हैं 7 Best Options
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए – 10 Best Tips
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे – (8 Best & Powerful Tips)
- Life Me Khush Kaise Rahe in Hindi, खुश रहने के राज़ क्या है ?
- Apni value kaise banaye, Society में अपनी importance कैसे बनाये?
- अपने आप को busy कैसे रखे, how to keep yourself busy?
- मन क्यों भटकता है ? मन को एकाग्र कैसे करे?
- जेफ बेजोस की सफलता की कहानी, Jeff Bezos Biography in Hindi
- IAS officer कैसे बने, IAS Officer बनने के लिए क्या करें?
- ebook कैसे बनाये, eBook से पैसे कैसे कमाए – 2021 Best Guide
- 2021 में ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाये – 5 Best Tips