आज इस लेख में हम बात करेंगे कि Keyword Kya Hota Hai? कीवर्ड के प्रकार और उसका महत्व क्या हैं? साथ ही आप यह भी जानेंगे कि इंटरनेट यूजर के तौर पर आपको कीवर्ड का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए। अतः आप ये लेख अंत तक जरूर पढ़े।
दोस्तों, आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि कोई भी जानकारी चाहिए तो Google करो यानि Google पे search करों। इसका मतलब ये हैं कि Google के पास हर प्रकार की जानकारी मौजूद हैं तभी तो वो हमें झट से जानकारी दे देता हैं।
लेकिन अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि गूगल ये कैसे पता लगा लेता हैं हम क्या सर्च करना चाहते हैं यानि उस जानकारी को लेकर हमारा Intent क्या हैं और अपने यूजर को उसे क्या जानकारी देनी चाहिए।
तो दोस्तों सबसे पहले तो आप ये जानिए कि गूगल एक Internet Search Engine हैं। न केवल गूगल बल्कि इसकी ही तरह अन्य कई और भी इंटरनेट सर्च इंजन हैं। जैसे Yahoo, Bing, Ask, Yandex etc. ये सब अपने पास एक विशाल Database रखते हैं जिसमें दुनियाभर की लाखों करोड़ो Websites का Content शामिल होता हैं। और ये कंटेंट अलग अलग भाषाओं में और अलग अलग विषयों के बारे में हो सकता हैं।
एक सर्च इंजन यूजर की Search Query को समझने और उसे सही जानकारी देने के लिए एक जटिल एल्गोरिथ्म का उपयोग करता हैं जिसके लिए वह Keywords का ही सहारा लेता हैं। आईये जानते हैं कि Keyword क्या होता हैं?
Keyword Kya Hota Hai?
इंटरनेट पर जब भी हम किसी चीज के बारे में जानकारी Search करते हैं तो उसके लिए हमें कुछ शब्द या वाक्यांश लिखकर या बोलकर सर्च करना पड़ता हैं। इसी Key phrase या Query को Keyword कहा जाता हैं। या इसे हम यूँ समझे कि Keyword इंटरनेट पर जानकारी Search करने का एक माध्यम होता हैं।
Internet पर प्रत्येक User को इसी के आधार पर अलग अलग Search Result प्राप्त होता हैं। यह इंटरनेट सामग्री और यूजर के बीच की कड़ी होता हैं। इंटरनेट पर प्रत्येक जानकारी किसी न किसी Keyword से संबंधित होती हैं। तभी तो यूजर को उसकी मन चाही जानकारी पलक झपकते ही प्राप्त हो जाती हैं।
अगर आप एक blogger हैं तो keyword को जानना आपके लिए बहुत जरुरी हो जाता हैं क्यूंकि इसके बिना ब्लॉग्गिंग की कल्पना करना बेकार हैं।
एक ब्लॉगर या content creator के तौर पे किसी भी ब्लॉग पोस्ट, वीडियो कंटेंट या अन्य डिजिटल इनफार्मेशन को इंटरनेट पर Upload या Publish करने के दौरान उसका एक उपयुक्त Title देना पड़ता हैं। यह Title एक या अधिक शब्दों का combination हो सकता हैं।
उदाहरण के लिए अभी आप जो ये आर्टिकल पढ़ रहे हैं जिसका टाइटल हैं – Keyword Kya Hota Hai? तो जब भी कोई यूजर इंटरनेट पे इस टाइटल या keyword को सर्च करेगा तो उस समय सर्च इंजन अपने डेटाबेस में से इस कीवर्ड से मिलते जुलते रिजल्ट ढूंढेगा और यूजर के सामने दिखायेगा।
तो इस प्रकार हम कह सकते हैं कि keyword यूजर और कंटेंट के बीच की कड़ी होता हैं।
Types of Keywords (कीवर्ड के प्रकार):
Short Tail Keyword:
ऐसे keyword जिसमें एक से 3 words (शब्द) होते हैं उसे Short tail Keyword कहा जाता हैं। छोटे छोटे कीवर्ड Short tail Keyword की श्रेणी में आते हैं। उदाहरण के लिए free wallpaper download, general knowledge, fast food, global warming, what is keyword etc.
Long Tail Keyword:
जिन कीवर्ड्स में तीन से अधिक शब्दों का इस्तेमाल होता हैं तो उन्हें Long tail keyword कहा जाता हैं। ऐसे कीवर्ड्स किसी sentence (वाक्य) की तरह प्रतीत होते हैं। जैसे – long tail keyword kya hota hai, How to get highest marks in competition exam, ऑनलाइन पैसा कमाने का सबसे अच्छा कौनसा हैं आदि।
Keyword का महत्व:
अगर आप एक ब्लॉगर हैं तो keyword को समझना आपके लिए बहुत जरुरी हैं। क्यूंकि Blogging field में SEO (Search Engine Optimization) करने के लिए Keywords का बहुत ज्यादा महत्व होता हैं।
अब अगर SEO की बात करें तो किसी भी Website को Search Result की Ranking में Top Position दिलाने के लिए कुछ ऐसे तरीके अपनाने पड़ते हैं जिससे एक वेबसाइट अपने आप ही Rank करने लग जाती हैं। बस इसी Process को SEO कहा जाता हैं। और इस प्रोसेस में एक अच्छा कीवर्ड बहुत बड़ी भूमिका निभाता हैं। कीवर्ड के बिना SEO अधूरा ही माना जायेगा।
अब ये तो बात रही एक content creator के हिसाब से कि उसे अपने content का SEO करने करने के लिए कीवर्ड की जरूरत पड़ती हैं वो वहीं एक यूजर के हिसाब से देखे तो उसे उसके काम की जानकारी तक पहुँचाने का काम एक कीवर्ड ही करता हैं।
अब आपके मन में यह प्रश्न उठ रहा होगा कि इन keywords कैसे बनाते हैं और content creators इन keywords को find कैसे करते हैं? आईये जानते हैं।
Keyword Find कैसे करते हैं?
तो फ्रेंड्स इंटरनेट की दुनियां में कई ऐसे Tools या websites होती हैं जो इंटरनेट पर सर्च किये जाने वाले शब्दों, वाक्यांशों और Queries को लगातार record करते रहते हैं।
इनके पास इस तरह की जानकारिया इक्क्ठी होती रहती हैं जिससे यह पता लगाया जा सकता हैं कि किस जानकारी को कितना सर्च किया जा रहा हैं और किस देश से और किस Age group के लोगों ने उस जानकारी को सर्च किया हैं। और इसी जानकारी को keywords का नाम दिया जाता हैं।
ये सारी जानकारी Internet Search Engines के पास ही रिकॉर्ड होती हैं और उस डाटा का इस्तेमाल अन्य कई Third Party Tools या Websites द्वारा भी किया जाता हैं। और इन tools या websites का इस्तेमाल करते हुए कोई भी इंटरनेट यूजर आसानी से keyword research कर सकता हैं। और उन keywords का इस्तेमाल करते हुए एक अच्छे content का निर्माण कर सकता हैं।
अब उपरोक्त पूरी बात को आसानी से समझने के लिए आप ये उदाहरण देखे कि अभी आप जिस blog post को पढ़ रहे हो उसका टाइटल हैं Keyword Kya Hota Hai? अर्थात ये इस इस पोस्ट का keyword भी हैं।
अब मैंने ये decide कैसे किया कि मुझे इसके बारे में एक आर्टिकल लिखना चाहिए। अर्थात लोग इस कीवर्ड को इंटरनेट पर सर्च करते भी हैं या नहीं। और यदि सर्च करते भी हैं तो monthly कितना सर्च होता हैं।
तो इस बात का पता लगाने के लिए मैंने Keyword Research किया और मुझे ये रिजल्ट प्राप्त हुआ जिसे आप इस इमेज द्वारा समझ सकते हैं। यहाँ सबसे बायीं दिशा में (left side) में लिखा हुआ हैं keyword kya hota hai. इसके आगे India का flag दिया हुआ हैं और उसके आगे अंकों में 70 लिखा हुआ हैं।

तो इससे मुझे यह पता चला कि जो टाइटल मैंने सर्च किया हैं इंडिया में उसके लिए monthly search 70 हैं। इसका मतलब इंडिया में हर महीने इसके बारे में लगभग 70 लोग सर्च करते हैं। तो अब मैंने decide किया कि मुझे इसके बारे में जानकारी जरूर लिखनी चाहिए। ताकि लोगों को मैं इसके बारे में अच्छे से बता सकू।
At Last:
तो फ्रेंड्स मुझे उम्मीद हैं कि keyword के बारे में ये जानकारी आपको जरूर अच्छी लगी होगी और keyword kya hota hai ये भी आप अच्छे से समझ पाए होंगे। फिर भी यदि इससे संबंधित प्रश्न आपके मन में हो तो नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें।
बढ़ता दोस्तों ज्ञान बाँटने से ही बढ़ता हैं इसलिए आप ये जानकारी अपने फ्रेंड्स एवं फॅमिली के साथ शेयर जरूर करें।
आप ये भी जरूर पढ़े:
- डोमेन नाम क्या होता है?, डोमेन नेम कितने प्रकार के होते हैं?
- Website Kise Kahte Hai, वेबसाइट क्या है, वेबसाइट के प्रकार
- Web Hosting किसे कहते हैं ये कितने प्रकार की होती हैं?
- Drone Kya Hai, Drone कितने प्रकार के होते हैं?
- Bitcoin क्या है, फ्री में बिटकॉइन कैसे कमाए
- Artificial Intelligence क्या हैं और ये कैसे काम करती हैं?
- Computer क्या हैं, कंप्यूटर की सामान्य जानकारी
- 150 Useful Computer Shortcut Keys in Hindi
- इंटरनेट क्या है | इंटरनेट का इतिहास जानिए
- Quantum Computer क्या हैं, क्वांटम कंप्यूटर के लाभ
- Linux Kya Hai | What is Linux Operating System in Hindi?