एग्रीकल्चर में करियर कैसे बनायें – Best Guide 2025
Agriculture में क्या करियर ऑप्शन है, एग्रीकल्चर में करियर कैसे बनायें, क्या 12 वीं के बाद कृषि के क्षेत्र में करियर या कृषि क्षेत्र में अच्छा करियर बनाया जा सकता है? कुछ ऐसे ही सवाल यदि आपके मन में भी है तो आपको ये पोस्ट जरूर पढ़नी चाहिए।
दोस्तों! आम धारणा है कि खेती से जुड़कर अच्छा career नहीं बन सकता लेकिन सच्चाई यह है कि कृषि से सम्बंधित पढ़ाई पूरी करने के बाद आप सीधे तौर पर खेती या इससे सम्बंधित गतिविधियों से जुड़कर कृषि क्षेत्र में अच्छा career बना सकते हैं।
तेजी से बदलते समय के साथ लोगों की सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है। जहा कुछ वर्षो पहले तक देश का युवा वर्ग पढ़ाई के नाम पर केवल Engineering और डॉक्टरी के पीछे ही भागता था। वही अब कृषि के क्षेत्र में भी युवाओ को करियर की अपार संभावनाए नजर आने लगी है।
भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की लगभग 70 फीसदी आबादी जीविका के लिए आज भी पूरी तरह कृषि पर ही निर्भर करती है और यह भारत की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। research और innovation ने खेती का दायरा बड़ा दिया है।
अब पारम्परिक तरीके के अलावा हॉर्टिकल्चर, पोल्ट्री फार्मिंग, कृषि जैव प्रौद्योगिकी और डेयरी फार्मिंग की ओर भी बढ़ा है। कृषि उत्पादन के विपणन, वितरण और पैकेजिंग पर ध्यान देकर बिज़नेस किया जा रहा है।
इस प्रकार आप ये आसानी से समझ सकते है कि वर्तमान में कृषि क्षेत्र में करियर की कितनी अपार सम्भावनाये है।
तो आईये अब जानते है कि Agriculture में क्या करियर ऑप्शन है और Agriculture में करियर कैसे बनायें?
एग्रीकल्चर में करियर कैसे बनायें?
Agricultural Course एवं योग्यता:
Agriculture Certificate Course:
10 वी या 12 वी के बाद आप Agricultural Certificate Program में भाग ले सकते है। इस course की अवधि 1-2 साल के बीच की होती है।
- Certificate in Agriculture Science
- Certificate in Food and Bevarages Service
- Certificate in Bio-Fertilizer Production
Agriculture Diploma Course:
10 वी या 12 वी पूरा करने के बाद Diploma किया जा सकता है। इस कोर्स की अवधि आम तौर पर 3 साल की होती है लेकिन संस्थान और कोर्स प्रकार के आधार पर यह 1-3 साल के बीच भी कही-कही हो सकती है।
- Diploma in Agriculture
- Diploma in Agriculture and Allied Practice
- Diploma in Food Processing
Batchlor of Science (Bsc):
यह कार्यक्रम 3 साल लम्बा है। इसके लिए Science side से 10 + 2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसमें आप ये निम्न कोर्स कर सकते है।
- Bsc in Agriculture
- Bsc in Crop Psycology
- Bsc in Dairy Science
- Bsc in Fishries Science
- Bsc in Plant Science
स्नातक कोर्स:
बीई या Btech कार्यक्रम Engineering Digree पाठ्यक्रम है। ये शैक्षणिक 4 साल का होता है। इसके लिए 10 + 2 Science से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- Btech in Agriculture Engineering
- Btech in Agriculture Information Technology
- Btech in Agriculture and Dairy Technology
- Btech in Agriculture and Food Engineering
आप ये भी पढ़े:
- आईएएस ऑफिसर कैसे बने | आईएएस बनने के लिए योग्यता
- स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन
- घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें?- ये हैं 7 Best तरीके
Batchlor of Business Administration (BBA):
यह एक स्नातक स्तर के प्रबंधन कार्यक्रम हैं। इस कोर्स की अवधि 3 साल है। इस कोर्स को करने के लिए 10 + 2 होना आवश्यक है।
- BBA in Agriculture Management
Master Cource:
Master Digree, PG Diploma और PG Certificate Program पीजी स्तर के पाठ्यक्रम है। बैचलर डिग्री कोर्स पूरा करने वाले उम्मीदवार इन पाठ्यक्रमों में नाम लिखा सकते है।
- Msc in Agriculture
- Msc in Biological Science
- Msc in Agriculture Botony
Doctoral Course:
PHD एक शोध आधारित डॉक्टरेट कार्यक्रम है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने प्रासंगिक पीजी कोर्स पूरा कर लिया है, वे इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है।
- डॉक्टर ऑफ़ फिलोसॉफी इन एग्रीकल्चर
- डॉक्टर ऑफ़ फिलोसॉफी इन एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी
- डॉक्टर ऑफ़ फिलोसॉफी इन एग्रीकल्चर एंटोमोलॉजी
ये है प्रमुख संस्थान:
एग्रीकल्चर कोर्स करने के लिए देश के कई सरकारी और गैर सरकारी कॉलेज मौजूद है। आप इनमे से किसी भी कॉलेज में एडमिशन ले सकते है –
- पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना
- खालसा कॉलेज, अमृतसर
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जलंधर
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली
- गुरु अंगद देव वेटनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी, लुधियाना
नौकरियों की भरमार:
आप सरकारी और गैर सरकारी संगठनों में काम कर सकते है। इंडियन कॉउन्सिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च में अपना हुनर दिखा सकते है।
एग्रीकल्चर इंजीनीयर वाटर रिसोर्स मैनजेमेंट, फॉरेस्ट्री, फ़ूड प्रोसेसिंग, रूरल डेवलपमेंट, मशीन डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में भी नौकरी कर सकते है।
रिटेल कंपनीयां एग्री- साइंस ग्रेजुएट्स को जॉब देती है। यूपीएससी हर साल एग्रीकल्चरल स्पेशलिस्ट की नियुक्ति करती है।
Conclusion:
दोस्तों, कृषि दुनिया का सबसे पुराना व्यवसाय है और भारत में तो सबसे ज्यादा रोजगार भी कृषि क्षैत्र ही उपलब्ध कराता है।
इसके साथ ही आजकल कृषि क्षैत्र में होने वाले के नए नए शोध और आधुनिक खेती के नए स्वरुप देखने को मिल रहे है।
इसी कारण आज दुनियाभर में खेती करने के तौर तरीके भी बदल रहे है। इसलिए हम यह कह सकते है कि आज के समय में कृषि एक बेहतर करियर का ऑप्शन बन कर उभरा है और आने वाले समय में इसमें लाखो रोजगार की सम्भावनाये मौजूद है।
और आखिर में,
तो दोस्तों आपने इस पोस्ट में जाना कि Agriculture में क्या करियर ऑप्शन है, Agriculture में करियर कैसे बनायें।
अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे। इसके अलावा अगर आपके कोई सवाल या सुझाव हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताये। धन्यवाद।
आप ये भी पढ़े:
- इंग्लिश कैसे सीखे इन हिंदी | इंग्लिश बोलने का आसान तरीका
- English Tense in Hindi PDF | Tenses in English Grammar With Examples
- पढ़ाई में दिमाग तेज करने का तरीका | Memory Sharp Kaise Kare -9 Best Tips
- अपने आपको परफेक्ट कैसे बनाये? ये 10 बेस्ट टिप्स जरूर अपनाये
- कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी कैसे करें? ये हैं 17 बेस्ट टिप्स
- 125 Important Full Forms of GK | Popular General Full Forms

