Ranga Siyar Ki Kahani (नीला सियार की कहानी)

एक समय की बात है। जंगल में एक सियार भूख के मारे इधर उधर डोल रहा था। चलते चलते उसका सामना खतरनाक कुत्तों के एक झुण्ड से हुआ। कुत्तों ने जैसे ही सियार को देखा वे सब उस सियार के पीछे पड़ गये।

अब सियार कुत्तों के डर से जान बचाकर भागने लगा। भागते भागते वो एक बड़े से नांद में जा कूदा। वो नाद कपड़े रंगने वाले किसी एक रंगरेज का था जिसमें पानी के साथ नीला रंग मिलाया हुआ था।

कुछ देर तक उस नांद में छुपे रहने के बाद सियार उस नाद से बाहर निकला तो उसने देखा कि उसका सारा शरीर नीला हो चुका था। अब वो वापस जंगल की ओर चल पड़ा।

रास्ते में जिसने भी सियार को देखा वो उसके नीले रूप को देखकर चौंक गया। अब सियार सबसे ये कहने लगा कि वो भगवान का भेजा हुआ दूत है और इस जंगल में वो सबके दुःख दूर करने आया है।

धीरे धीरे ये बात अब पूरे जंगल में आग की तरह फैल गयी। इसके बाद तो जंगल के सभी जानवर उस नीले सियार को किसी देवता की तरह पूजने लगे और दिन रात उसकी सेवा करने लगे।

सियार ये सब देखकर बड़ा खुश हुआ और अब तो वो अपने आपको सचमुच का देवता ही समझने लगा। इसलिए नीला सियार अब हर रोज अपना दरबार लगाता सबकी समस्याएं सुनता।

इसी तरह एक दिन जंगल के कुछ सियार भी उस दरबार में आये और आते ही ओऊ…… ओऊ…… की आवाज में बोलने लगे।

ये देखकर नीले सियार को भी उनकी ही तरह ओऊ…… ओऊ……की आवाज निकलने की तीव्र इच्छा हुई लेकिन जैसे तैसे करके कुछ देर तक तो वो अपने आपको काबू करके बैठा रहा।

लेकिन दूसरे सियारों को लगातार बोलते देख अब नीले सियार से रहा नहीं गया और अब वो भी उनके सुर में सुर मिलाकर जोर जोर से ओऊ…… ओऊ…… की आवाज़ निकालने लगा।

नीले सियार को इस तरह ओऊ…… ओऊ…… की आवाज निकालते देखकर सभी जानवर चौंक पड़े। सबने सोचा कि अरे !! जिसे हमने देवदूत समझ रखा था वो तो एक बहरूपिया निकला और इतने दिनों से ये हम सबको बेवखूफ़ बना रहा था।

इस तरह अब सबके सामने नीले सियार की पोल खुल चुकी थी।

और इसके बाद तो सब के सब मिलकर रंगे सियार की खूब पिटाई करने लगे। इस प्रकार धूर्त सियार को सबके साथ धोखा करने की सजा मिल चुकी थी।

कहानी से शिक्षा : सिर्फ रूप बदलने से व्यक्तित्व नहीं बदल जाता।

अंत में :

तो प्यारे दोस्तों आपको ये Ranga Siyar Ki Kahani (नीला सियार की कहानी) अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इसके साथ आप इस ब्लॉग पे और किस तरह की कहानियां पढ़ना चाहोगे हमें कमेंट करके जरूर बताये।

बच्चों की मनपसंद ये पुस्तकें आकर्षक दाम में आज ही खरीदें!!

आप ये भी जरूर पढ़े :


Rakesh Verma

Rakesh Verma is a Blogger, Affiliate Marketer and passionate about Stock Photography.

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x