Mentally Strong Kaise Bane या मानसिक रूप से मजबूत कैसे बने? आज इस आर्टिकल में आप इसी के बारे में बात करने वाले है कि मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए क्या करें?
दोस्तों! कई लोग ऐसे होते हैं जो छोटी से छोटी बात को भी दिल पे ले लेते है और फिर बात बात पे परेशान हो जाते है। ऐसे लोग दिल के बेहद कच्चे होते है या कहे कि हर छोटी छोटी बात इन्हें मानसिक रूप से कमजोर करती जाती है और आगे चलकर वे डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते है।
वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी लाइफ में करना तो बहुत कुछ चाहते हैं लेकिन अपनी कमजोर मानसिकता के चलते वे आगे कदम बढ़ाने से भी डरते हैं। ये सब उनकी कमजोर मानसिकता का ही परिणाम है।
तो फिर Mentally Strong Kaise Bane? इसके लिए आप ये आर्टिकल जरूर पढ़े क्यूंकि इस लेख में मैं आपको मन को मजबूत करने का मंत्र या मानसिक शक्ति बढ़ाने के उपाय बताने वाला हूँ। मुझे उम्मीद है कि ये लेख आपको जरूर पसंद आएगा।
Contents
- 1 Mentally Strong Kaise Bane?
- 1.1 1. खुद को कमजोर न समझे:
- 1.2 2. खुश रहे:
- 1.3 3. शेर के जैसा Attitude रखे:
- 1.4 4. बुरी से बुरी स्थिति के लिए भी तैयार रहे:
- 1.5 5. बदलाव को स्वीकार करना सीखे:
- 1.6 6. अपने अंदर के डर को दूर करें:
- 1.7 7. आत्मनिर्भर बने:
- 1.8 8. लगातार कुछ नया सीखते रहे:
- 1.9 9. खुद को सफलता की और ले जाए:
- 1.10 10. बीती बातों को भूल जाये और आगे की सुध ले:
Mentally Strong Kaise Bane?
1. खुद को कमजोर न समझे:
जब भी हमारे साथ कुछ बुरा होता है या किसी काम में हम फैल हो जाते है तो ऐसे में हम मन ही मन परेशान रहने लगते है और अपने आपको कमजोर समझने लगते है। ऐसे समय में अकेलापन ही हमको अच्छा लगने लगता है।
तो कहने का मतलब है कि ज्यादा सोच विचार करके हम खुद को अंदर ही अंदर तोड़ते रहते है। बल्कि इसके पीछे सिर्फ हमारी मन की भावना ही होती है। जैसा हम सोचेंगे हम वैसे ही बन जायेंगे।
इसलिए मेरे दोस्त आपके साथ भले ही कितना भी गलत हो जाये पर उसके कारण कभी भी अपने आप पर शक मत करना कि आप अब कभी कुछ अच्छा नहीं कर सकते।
आप हमेशा ये ही सोच रखो कि आप सबसे Unique हो, सबसे ज्यादा काबिल हो, आप सब कुछ कर सकते हो। ऐसा attitude रखोगे तो आप हमेशा Mentally Strong ही रहोगे।
2. खुश रहे:
एक दुःखी इंसान और एक खुश मिजाज व्यक्ति की Mentality में काफी ज्यादा फर्क होता है। इसलिए कोशिश करे कि आप हमेशा खुश रहे क्यूंकि खुश रहने से हमारा मानसिक स्तर मजबूत होता है और Positivity thinking बनी रहती है।
आप ये भी पढ़े :
- लाइफ में हमेशा खुश कैसे रहे ? इन 21 सबसे Best Tips से जानिए
- सबसे Smart कैसे बने ? स्मार्ट बनने के टॉप 10 तरीके जानिए
3. शेर के जैसा Attitude रखे:
क्या आपको पता है कि शेर को जंगल का राजा क्यों कहा जाता है। अगर आप कहेंगे कि ताकत के कारण। तो दोस्तों! फिर हाथी तो शेर से ज्यादा ताकतवर होता है। इसीलिए ज्यादा ताकत से हिसाब से तो हाथी ही जंगल का राजा होता।
लेकिन एक बात है जो शेर को जंगल का सबसे पावरफुल और किंग का खिताब देती है वो है उसका Attitude यानि उसकी मनोवृत्ति।
दोस्तों! ऐसा नहीं है कि शेर हर बार शिकार करने में कामयाब हो ही जाये। उसके जीवन में ऐसे भी कई मौके आते है जब कई दिनों तक वो शिकार करने में असफल होता है और उसे भूखा ही रहना पड़ता है।
तो क्या ऐसे में शेर शिकार करना छोड़ देता है? क्या उसे अपने शेर होने पर शक होने लगता है? नहीं न !! बल्कि भूखा शेर तो और ज्यादा खतरनाक माना जाता है।
और इस दौरान वो फिर से अपनी ताकत बटोरता है और इस प्रकार कभी कभी तो वो हाथी जैसे बड़े जानवर को भी मार गिराता है। ये उसका attitude ही है जो उसको अपने बुरे वक़्त में भी जीतने का हौसला देता है।
4. बुरी से बुरी स्थिति के लिए भी तैयार रहे:
ये बात मैं इसलिए बोल रहा हूँ क्यूंकि जब आप बुरी से बुरी स्थिति की कल्पना कर लेते है तो फिर आपके मन से ये डर दूर हो जाता है कि यदि कुछ बुरा हुआ तो फिर आप क्या करोगे।
ऐसे में आप पहले से ही उस स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते हो। आपके मन में इस बात की तसल्ली रहती है कि परिस्थिति कैसी भी हो मुझे उसका सामना करना ही है और कैसे करना है ये भी आप पहले से ही तय करके रखते हो।
आप ये भी पढ़े :
- मन क्यों भटकता है, मन को एकाग्र कैसे करे?
- अपने आप को busy कैसे रखे? 5 Best Advice
- जीवन में सफलता पाने के तरीके – 13 Best Tips
5. बदलाव को स्वीकार करना सीखे:
दोस्तों! बदलाव प्रकृति का एक नियम है। लेकिन कुछ लोग अपने जीवन में होने वाले बदलाव से डरते है। ऐसे लोग हमेशा एक ही ढर्रे पर चलना पसंद करते है और ऐसे लोग अक्सर Comfort Zone का शिकार हो जाते है।
इस जिंदगी में आप कई चीजे प्राप्त करेंगे तो कई चीजे आप खो भी देंगे। फिर चाहे आप इसे भौतिक चीजों से जोड़कर देखो या फिर किसी और से। एक निश्चित समय बाद सब चीजे बदलती जरूर है। इसलिए बेकार की मोह माया में न पड़े और बदलाव को स्वीकार करना सीखे।
6. अपने अंदर के डर को दूर करें:
दोस्तों! डर के आगे जीत है ये कथन तो आपने भी जरूर सुना होगा। ये इसलिए कहा गया है क्यूंकि हमारे मन में फैल होने का या कुछ बुरा होने का जो डर होता है वो हमे कोशिश करने से रोकता है और यदि आप अपने इस डर पर काबू करके आगे बढ़ने की कोशिश करते हो तो आप जरूर सफल होंगे।
इसलिए आप फैल होने की इस बात को मन से निकाल दे। बस ये सोचे कि आपको ये करना है तो बस करना ही है। आपकी ये ही Fearless Mentality आपको एक दिन आपको एक बहादुर इंसान बना देगी।
आप ये भी पढ़े :
- Society में अपनी value कैसे बनाये -7 Best Tips
- Personality Development Kaise Kare – 23 Best Tips
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे – (8 Best & Powerful Tips)
7. आत्मनिर्भर बने:
एक आत्मनिर्भर व्यक्ति कभी भी किसी के भरोसे बैठा नहीं रहता है। ऐसे इंसान की Mentallity भी Strong होती है क्यूंकि ऐसे व्यक्ति सोच विचार करके निर्णय भी खुद ही लेते है और फिर उसका क्रियान्वयन (execution) भी स्वयं ही करते है।
ऐसा वो इसलिए कर पाते है क्यूंकि वो खुद से ही अपना एक अनुशाषन बनाते है फिर हमेशा उसी का पालन करते हुए काम करते है। इसलिए मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए जीवन में आत्मनिर्भरता भी बहुत जरुरी है।
8. लगातार कुछ नया सीखते रहे:
लगातार सीखते रहने से नए नए विचार आते रहते और हमारा मानसिक स्तर मजबूत होता रहता है। इसलिए जब भी मौका मिले तो कोई अच्छी सी किताब जरूर पढ़े।
9. खुद को सफलता की और ले जाए:
एक सफलतम व्यक्ति का आत्ममनोबल भी ऊँचा होता है क्यूंकि उसे मालूम होता है कि कैसे चीजे काम करती है, और कैसे किसी भी काम में बेहतर परिणाम प्राप्त किये जाते है।
ऐसे व्यक्ति मुसीबतों का डटकर सामना करना जानते है। वे हमेशा एक बेहतर रणनीति के साथ काम करते है और जीवन में बड़े बड़े Goal achieve करते है।
10. बीती बातों को भूल जाये और आगे की सुध ले:
कई लोगों की आदत होती है कि वो हमेशा भूतकाल में जीते है। उनके साथ कुछ भी बुरा हुआ तो फिर वो उसी को लेकर बैठ जाते है और फिर अपने आपको मन ही मन कोसते रहते है।
दोस्तों अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो फिर आप उसे एक बुरा सपना समझ कर भूल जाए। ये कभी न भूले कि फिर से एक नया दिन निकलेगा और आप कभी नहीं चाहेंगे कि आपके आने वाले दिन भी इसी तरह Tension में गुजरे। इसलिए अपने मन को strong बनाये और फिर से एक नए सुनहरे कल की कामना करें।
और आखिर में
दोस्तों इस आर्टिकल में आपने जाना कि Mentally Strong Kaise Bane (मानसिक रूप से मजबूत कैसे बने) अगर ये लेख आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ?
आप ये भी जरूर पढ़े :
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे – (8 Best & Powerful Tips)
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए – 10 Best Tips
- खुद को पहले से बेहतर कैसे बनाये? 7 Best Tips आजमाए
- होशियार कैसे बने, अपने आपको होशियार कैसे बनाये ? (20 Best Tips)
- आत्मविश्वाश कैसे बढ़ाये – 9 Best Tips जानिये
- Ghar Baithe Online Business Kaise Kare -10 Best Ideas
- Current Affiars जल्दी याद कैसे करे , याद करने का सबसे आसान तरीका
- English बोलना कैसे सीखें – इन 11 Best Tips से जानिए