आलस कैसे दूर करें | आलस दूर करने के 7 आसान उपाय
क्या आपको भी बार-बार सुस्ती महसूस होती है और जरूरी कामों को टालने की आदत बन गई है? अगर हाँ, तो यह आलस आपकी प्रगति में रुकावट बन सकता है।
आलस कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक ऐसी आदत है जिसे बदला जा सकता है। सही दिनचर्या और सही सोच अपनाकर आलस दूर करने के उपाय किए जा सकते हैं।
इस लेख में हम जानेंगे आलस दूर करने के 7 आसान और असरदार उपाय, जिन्हें अपनाकर आप खुद को ज्यादा active और productive बना सकते हैं।
आलस दूर करने के 7 आसान उपाय
1. सुबह जल्दी उठे:
सुबह जल्दी उठने से शरीर को ताजा हवा मिलती हैं एवं आलस दूर होते हैं। नए नए ideas दिमाग में आते हैं और काम के प्रति उत्साह बढ़ता हैं।
वहीं देर तक यानि धूप आने तक बिस्तर पर पड़े रहने से शरीर में सुस्ती सी आने लगती हैं जिससे पूरे दिनभर शरीर अलसाया सा रहता हैं। इसलिए हमेशा सुबह सूर्योदय से पहले उठने की कोशिश करें और अपने दिन की शुरुआत जल्दी करें।
2. नींद पूरी ले:
कभी कभी नींद पूरी न लेने से भी आलस आते हैं और शरीर थका थका सा रहता हैं। किसी काम में मन नहीं लगता हैं। एक वयस्क इंसान के लिए एक दिन में कम से कम 8 घंटे की नींद लेना जरुरी होता हैं। इसलिए आप हर दिन इतनी नींद जरूर ले।
3. काम के प्रति इंटरेस्ट जगाये:
कई लोग ऐसे होते हैं जो पूरी तरह स्वस्थ होते हैं और नींद भी पूरी लेते हैं फिर भी उनका किसी काम में मन ही नहीं लगता हैं।
ऐसे व्यक्ति दिमागी तौर पे आलसी होते हैं यानि वो किसी काम को करना ही नहीं चाहते। सब कुछ बैठे बिठाये उन्हें अपनी टेबल पर मिल जाये ऐसी उनकी सोच होती हैं।
अगर आप भी ऐसी ही प्रवृत्ति वाले इंसान हैं तो फिर मै आपसे इतना ही कहना चाहूंगा कि आप जितना जल्दी हो सके अपनी इस आदत को बदल डाले और आलस छोड़कर काम में जुट जाईये।
- आत्मविश्वाश (Self Confidence) कैसे बढ़ाये? – 9 Best Tips
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे – (8 Best & Powerful Tips)
4. अपनी दिनचर्या निर्धारित करें:

आपको अपनी हर रोज की दिनचर्या जरूर निर्धारित करनी चाहिए ताकि आप थोड़े busy रहें और पूरे दिन भर उसी schedule के अनुसार काम कर पाये।
आप हर दिन की to do list बनाएंगे तो आपको लगेगा कि अभी तो आपके कई सारे काम pending (अधूरे) हैं। और एक बार आप कोई काम करने लग गए तो फिर आलस तो अपने आप ही आपसे कोसों दूर भाग जायेगा।
5. स्वस्थ रहें:
एक बीमार व्यक्ति भी हमेशा सुस्त सा रहता हैं इस कारण उसे किसी काम में मन नहीं लगता हैं। अतः शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी बहुत जरुरी हैं। इसके लिए आप हर रोज थोड़ी देर ताजा हवा में टहले और व्यायाम करें।
6. तरल पदार्थ एवं पौष्टिक आहार ले:
जब भी आपको थोड़ी सुस्ती आये तो आप निम्बू पानी पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाय या कॉफी भी ले सकते हैं। इससे आपको instant energy मिलती हैं।
7. स्नान करें:
स्नान करने से भी शरीर की सुस्ती दूर होती हैं, body हल्का महसूस करती हैं और mind refresh होता हैं। अतः हो सके तो आपको दिन में लगभग दो बार स्नान जरूर करना चाहिए। एक और बात कि हमेशा ठण्डे पानी से ही स्नान करना बेहतर माना जाता हैं।
सारांश:
दोस्तों, आलस आपकी सफलता के रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट है, लेकिन सही आदतें अपनाकर इसे दूर किया जा सकता है। इस लेख में बताए गए आलस दूर करने के उपाय अगर आप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अपनाते हैं, तो आप खुद में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आज से ही एक छोटा कदम उठाइए और जानिए आलस कैसे दूर करें (Alas Kaise Dur Kare)।
अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो, तो इसे शेयर करें और नीचे कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
आप ये भी जरूर पढ़े:
