दोस्तों! आज के इस modern जमाने में हर कोई स्मार्ट बनना और दिखना चाहता है और इसी बात को लेकर सबके मन में भी ये ही सवाल रहता है कि सबसे स्मार्ट कैसे बने? (How to bacome a smart person) परन्तु Smartness को लेकर हममे से ज्यादातर लोगों का नजरिया ही गलत है।
कुछ लोग यह सोचते है कि जो व्यक्ति दिखने में जितना ज्यादा सुन्दर है वो उतना ही Smart Person होता है परन्तु smartness को सिर्फ सुंदरता से नहीं आंका जा सकता। उसके लिए कई Qualities है जो एक व्यक्ति में होनी चाहिए।
तो आज इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि आप सबसे स्मार्ट कैसे बनेंगे और स्मार्ट बनने के लिए आपके अंदर कौन कौन से गुण होने चाहिए?
इस सभी सवालों का जवाब आज आपको इस पोस्ट में मिल जायेगा। तो बस आप इस पोस्ट को पूरा अंत तक पढ़े और आप भी एक smart person बनने की और एक कदम बढ़ाये।
सबसे स्मार्ट कैसे बने?
दोस्तों! कोई भी इंसान जन्मजात स्मार्ट पैदा नहीं होता बल्कि उसकी आदते ही उसे स्मार्ट बनाती है जैसे- उसकी body language कैसी है, उसका attitude (नजरिया) कैसा है, किसी भी काम को करने का उसका style कैसा है, उसके विचार कैसे है, उसका हुनर, बोलने का तरीका, उसकी life style कैसी है आदि। इसके अलावा ऐसी और भी कई बातें है जो एक व्यक्ति को स्मार्ट बनाती है।
तो आईये अब हम जानते है कि आप स्मार्ट कैसे बनेंगे और smart बनने के लिए आपको किन बातों को follow करना चाहिए ? इसके लिए मैं आपको टॉप 10 ऐसे तरीके बताने जा रहा हूँ जो आपको भी एक smart person की लाइन में खड़ा करने में सक्षम हैं। तो आइये विस्तार से जानते है :
स्मार्ट बनने के टॉप 10 तरीके:
1. हमेशा Updated रहे:
स्मार्ट व्यक्ति की पहचान होती है कि वो हमेशा अपने आस पास और देश दुनिया में होने वाली घटनाओं से अपने आप को Updated रखता है। उसे हर जरुरी बात का पता होता है।
इस वजह से ऐसे लोग समाज में अपनी एक अलग ही पहचान रखते है और अकसर लोग उनसे किसी न किसी मामले में सलाह और उनकी राय लेने की कोशिश भी करते है।
- जीवन में सफलता पाने के तरीके – 13 Best Tips
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए ?कामयाब होने के 10 Best टोटके
2. Body Language सुधारे:
आपकी Body Language दुसरो को आपके बारे में काफी कुछ बता देती है। इसका मतलब है कि दूसरो के सामने आपके हावभाव, Face expression, उठने बैठने का तरीका, बातचीत करने का तरीका, दूसरो के सामने अपने आप को Present करने का तरीका कैसा है।
इसलिए जरुरी है कि आप भी अपनी Body Language पर ध्यान देने की कोशिश करें और जहां जरुरत हो उसमें सुधार करने की कोशिश करें।
- करियर लाइफ में successful होने के 10 बेस्ट तरीके जानिए
- आत्मविश्वाश (Self Confidence) कैसे बढ़ाये? – 9 Best Tips
3. बॉडी को फिट रखे:
दोस्तों! एक कहावत है कि एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। यहाँ स्वस्थ शरीर का मतलब भारी भरकम और मोटे शरीर से नहीं है अपितु एक ऐसी स्वस्थ और fit body से है जो कि औसत आकार वाला सुडौल शरीर होता है।
आपने देखा होगा कि जो व्यक्ति daily जिम जाते है या कसरत (exercise) करते है उनका शरीर दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा आकर्षक नज़र आता है। और ऐसे में हर कोई उनसे आसानी से impress हो जाता है।
इसलिए दोस्तों अगर आप भी दुसरो के सामने अच्छा impression जमाना चाहते है तो आज से ही अपनी body को fit रखने के प्रयास करने शुरू कर दीजिये।
4. समय पर काम को पूरा करने की आदत डाले:
स्मार्ट लोगो में किसी भी काम को टालने की प्रवृत्ति नहीं होती है। ऐसे लोग अपने सभी काम समय पर पूरा करते है। उनके लिए समय की कीमत बहुत ज्यादा होती है।
ऐसे स्मार्ट लोग थोड़ी होशियारी के साथ भी काम करते है और अपने इसी हुनर की बदौलत वे आसानी से दुसरो से अपना काम भी निकलवा लेते है।
- मानसिक रूप से मजबूत कैसे बने? – 10 सबसे पावरफुल टिप्स
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए ?कामयाब होने के 10 Best टोटके
5. जिम्मेदारी ले:
दोस्तों! जिम्मेदारी एक ऐसी चीज होती है जो आपको दुसरो के सामने भरोसेमंद इंसान बनाती है। फिर चाहे वो जिम्मेदारी आपके परिवार की हो या आपके ऑफिस में किसी काम की हो या फिर कुछ और।
ऐसे जिम्मेदार इंसान की हर कोई क़द्र करता है ओर ऐसे व्यक्ति एक smart person तरह समझे जाते है क्यूंकि सभी उनके बारे में ये ही सोचते है कि ये बंदा किसी भी काम को करने में सक्षम है।
इसलिए आप भी अपने ऊपर किसी न किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेने की कोशिश करे और स्मार्ट पर्सन की तरह सोच बनाये। इससे हर जगह आपका मान सम्मान ही बढ़ेगा।
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे – (8 Best & Powerful Tips)
- Personality Development Kaise Kare – 23 Best Tips
लाखों लोगों के जीवन को बदलने वाली ये Best Selling Books आज ही खरीदे
6. Dressing Sence और साफ सफाई पर ध्यान दे:
आपका पहनावा आपकी Personality (व्यक्तित्व) को दर्शाता है और पहली नजर में लोग आपके कपड़ो पर ही ध्यान देते है कि अपने क्या पहना हुआ है।
परन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि आप ज्यादा तड़क भड़क वाले महंगे कपड़े ही पहने अपितु आप ऐसे कपड़े पहने जो आपके शरीर पर जँचते हो और जो properly आपके तन को भी ढकते हो। आपके कपड़े एकदम साफसुथरे कपड़े और सलीकेदार होने चाहिए।
इसके अलावा आप अपनी शारीरिक साफ सफाई पर भी ध्यान दे क्यूंकि फिर चाहे आप कितने ही बुद्धिमान क्यों न हो परन्तु यदि आप गंदे रहते है तो बेशक कोई भी आपको पसंद नहीं करेगा।
अतः आप नियमित रूप से स्नानं करे, समय पर Shaving करते रहें, नाखूनों को ज्यादा बड़ा न रखें, मुँह और दातो की नियमित सफाई करें और सिर के बालो को ज्यादा बड़ा न रखें।
उनमे प्रॉपर कंघी की हुई होनी चाहिए। कहने का मतलब है कि आप अपनी शारीरिक सुंदरता पर भी ध्यान दे।
आप ये भी पढ़े:
- Society में अपनी value कैसे बनाये -7 Best Tips
- आत्मविश्वाश कैसे बढ़ाये – 9 Best Tips जानिये
- Personality Development कैसे करें – 23 Best Tips
7. दुसरो की नक़ल न करे:
दुसरो की नकल करके आप आगे नहीं बढ़ सकते बल्कि एक नकलची के समान दुसरो के जैसे ही काम करेंगे। इससे लोग आपको सिर्फ नकलची ही समझेंगे। इसलिए आप अपना दिमाग लगाइये और कुछ अपने आईडिया पर काम करिये।
और अगर आपको समाज में एक अलग पहचान बनानी है तो आप कुछ ऐसा करे जो दूसरे व्यक्ति न करते हो या बहुत कम करते हो। फिर देखना लोग आपके बारे में ये बोलते दिखेंगे कि ये बंदा कितना smart है जो हमेशा कुछ न कुछ unique करता रहता है।
- Alas Kaise Dur Kare, आलस कैसे दूर करें – 7 Best Ideas
- मन क्यों भटकता है , मन को एकाग्र कैसे करे- 10 Best Tips
8. हमेशा खुश रहे:



दोस्तों, ख़ुशी एक ऐसी चीज है जो हर किसी के चेहरे पर रौनक ला देती है। इसलिए जो इंसान खुश रहता है वो किसी भी कठिन काम को आसानी से पूरा कर देने की ताकत रखता है।
एक खुश मिजाज इंसान का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है और हर कोई ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करना पसंद करता है।
- खुश कैसे रहें, खुश रहने के राज़ क्या है ? 21 Best Tips
- 49 सबसे अच्छे अनमोल वचन | बेहतरीन अनमोल वचन 2021
9. बुद्धिमान और समझदार बने:
दोस्तो, आपकी बुद्धिमानी ही आपकी smartness को दर्शाती है। जैसे जैसे उम्र में आप बड़े होते जाते है लोगो की आपसे अपेक्षाये भी बढ़ती जाती है कि आप हमेशा बुध्दि और समझदारी से काम ले।
ये तो आप जानते ही होंगे कि एक बुद्धिमान इंसान की हर कोई क़द्र करता है और अक्सर ऐसे लोगो के समाज में काफी चर्चे भी होते है क्यूंकि ऐसे लोग किसी भी असंभव काम को अपनी बुद्धि और चतुराई के साथ आसानी से हल कर देते है।
10. नयी Skill सीखे:
आजकल Competition का जमाना है और ऐसे में हर कोई आसानी से किसी भी काम में सफलता नहीं पा सकता। ऐसे में अब आपको अपनी skill बढ़ानी होगी ताकि चाहे आप किसी भी फील्ड में काम करे वहा आपकी demand सबसे ज्यादा हो।
इसलिए आप नयी नयी skills सीखते रहे। मेरे कहने का मतलब है कि आप Hard work की बजाय Smart work पर फोकस करे।
At Last:
आपको ये आर्टिकल (सबसे स्मार्ट कैसे बने) कैसा लगा और ऊपर सुझाये गए स्मार्ट बनने के टॉप 10 तरीके से आप कितने सहमत है इसके लिए आप हमे अपने अनमोल विचार नीचे कमेंट करके जरूर बताये। और इस जानकारी को अपने दोस्तों में भी शेयर करे।
धन्यवाद।
आप ये भी पढ़े:
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे – (8 Best & Powerful Tips)
- Personality Development Kaise Kare – 23 Best Tips
- Mentally Strong कैसे बने – 10 Best Tips
- मन क्यों भटकता है, मन को एकाग्र कैसे करे?- 10 Powerful Tips
- 49 सबसे अच्छे अनमोल वचन | बेहतरीन अनमोल वचन 2021
- अत्मविश्वास कैसे बढ़ाये, आत्मविश्वास बढ़ाने के 9 अनोखे तरीके जानिए।
- होशियार कैसे बने, होशियार बनने के 20 जबरदस्त तरीके जानिए।
- Self Confidence कैसे बढ़ाये – 9 Best Tips
- होशियार कैसे बने, अपने आपको होशियार कैसे बनाये ? (20 Best Tips)
- Society में अपनी value कैसे बनाये -7 Best Tips
- किसी भी एग्जाम में टॉप कैसे करे ?
- Perfect Resume कैसे बनाये ?
- इंग्लिश बोलना कैसे सीखें ?
- एलोन मस्क कौन है, Elon Musk Biography in Hindi
hlo rakesh , really amazing article thanks for sharing with us ,,
Wow…bhut mast article hai.mujai bhut maza aya article padhne me.
Thanks Ranjot ji