हेलो दोस्तों, आज इस पोस्ट में हमने भारत का भूगोल चेप्टर के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल किये हैं। इनमें से अधिकांश प्रश्न अक्सर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते ही रहते हैं। अतः आप ये पोस्ट (Indian Geography Questions in Hindi) जरूर जरूर पढ़े।

Indian Geography Questions in Hindi, Geography Questions with Answers, Indian Geography Questions and Answers in Hindi, भारत का भूगोल प्रश्नोत्तरी pdf, भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न, भारत का भूगोल का सामान्य ज्ञान pdf

भारत का भूगोल प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 1. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना हैं?

उत्तर: भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर हैं।

प्रश्न 2. भारत के उत्तर से दक्षिण तक की अधिकतम लम्बाई कितनी हैं?

भारत का भूगोल प्रश्नोत्तरी pdf | 97 Indian Geography Questions in Hindi

उत्तर: भारत के उत्तर से दक्षिण तक की अधिकतम लम्बाई 3214 किलोमीटर हैं।

प्रश्न 3. भारत की पूर्व से पश्चिम तक की अधिकतम लम्बाई कितनी हैं?

उत्तर: भारत की पूर्व से पश्चिम तक की अधिकतम लम्बाई 2933 किलोमीटर हैं।

प्रश्न 4. भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई कितनी हैं?

उत्तर: भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किलोमीटर हैं।

प्रश्न 5. भारत की तटीय (जलीय) सीमा की लम्बाई कितनी हैं?

उत्तर: भारत की तटीय (जलीय) सीमा की लम्बाई 6100 किलोमीटर हैं।

प्रश्न 6. भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार क्या हैं?

उत्तर: भारत का अक्षांशीय विस्तार 84′ से 376′ उत्तर तथा देशांतरीय विस्तार 687′ से लेकर 9725′ तक हैं।

प्रश्न 7: भारत का प्रामाणिक समय किसे माना गया हैं?

उत्तर: 82 1/2 पूर्वी देशान्तर जो इलाहबाद के पास से होकर गुजरती हैं, का स्थानीय समय, भारत का प्रामाणिक समय माना जाता हैं।

प्रश्न 8: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का स्थान कौनसा हैं?

उत्तर: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत सातवां बड़ा देश हैं।

प्रश्न 9: कन्याकुमारी से गोवा के बीच के तट को क्या कहते हैं?

उत्तर: कन्याकुमारी से गोवा के बीच के तट को मालाबार तट कहते हैं।

प्रश्न 10: भारत को लगभग दो बराबर भागों में बाँटने वाली अक्षांश रेखा हैं।

उत्तर: 23 1/2 उत्तरी अक्षांश, जिसे कर्क रेखा भी कहा जाता हैं

प्रश्न 11: भारत- चीन की सीमा-रेखा को क्या कहते हैं?

उत्तर: भारत- चीन की सीमा-रेखा को मैकमोहन रेखा कहते हैं।

प्रश्न 12: मुंबई किस द्वीप पर स्थित हैं?

उत्तर: मुंबई साल्सेट द्वीप पर स्थित हैं

प्रश्न 13: भारत- पाकिस्तान की सीमा रेखा को क्या कहते हैं?

उत्तर: भारत- पाकिस्तान की सीमा रेखा को रैडक्लिफ लाइन कहते है।

प्रश्न 14. भारत के 6 भौतिक प्रदेशों कौनसे हैं।

उत्तर: भारत के भौतिक प्रदेश हैं – उत्तरी पर्वतीय, मध्य का विशाल मैदान, थार का मरुस्थल, दक्षिण का पठार, तटीय मैदान एवं द्वीप समूह।

प्रश्न 15. भारत में परम्परागत ऊर्जा स्रोत हैं।

उत्तर: भारत में परम्परागत ऊर्जा स्रोत कोयला हैं।

प्रश्न 16. भारत में किस प्रकार की वर्षा होती हैं?

उत्तर: भारत में मानसूनी वर्षा होती हैं।

प्रश्न 17. किस खनिज उत्पादन के मामले में भारत को एकाधिकार प्राप्त हैं?

उत्तर: अभ्रक

प्रश्न 18. भारत के पथरीले द्वीप कौन – कौनसे हैं?

उत्तर: भारत के पथरीले द्वीप अधिकांशतः पश्चिमी तट पर मिलते हैं। मुंबई के समीप

प्रश्न 19. कोंकण तट किसे कहते हैं?

उत्तर: पश्चिमी तटीय मैदान के उत्तरी भाग को कोंकण तट कहते हैं।

प्रश्न 20. भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौनसा हैं?

उत्तर: कंचनजंघा पर्वत शिखर जो भारत के सिक्किम राज्य के उत्तर-पश्चिम भाग में नेपाल सीमा पर हैं।

प्रश्न 21. शिवसमुद्रम प्रपात किस नदी पर हैं?

उत्तर: शिवसमुद्रम प्रपात कावेरी नदी पर हैं

प्रश्न 22. भारत में बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम किस वर्ष शुरू किया गया?

उत्तर: वर्ष 1954 में

प्रश्न 23. भारत में सबसे अधिक बाढ़ किस नदी में आती हैं?

उत्तर: ब्रह्मपुत्र नदी में

प्रश्न 24. समुद्री तूफानों का पूर्वानुमान किसके द्वारा लगाया जाता हैं?

उत्तर: सुदूर संवेदन (Remote Sensing) द्वारा

प्रश्न 25. भारत का सिंचाई आयोग किन क्षेत्रों को शुष्क मानता है?

उत्तर: 10 सेमी से कम वर्षा वाले क्षेत्र को

प्रश्न 26. भारत के सबसे अधिक सूखाग्रस्त राज्य कौनसे हैं?

उत्तर: राजस्थान एवं गुजरात

प्रश्न 27. भारत में सूखा पड़ने के प्रमुख कारण क्या हैं?

उत्तर: भारत में सूखा पड़ने के प्रमुख कारण – पर्याप्त वर्षा न होना, वनों का विनाश, प्राकृतिक जल स्रोतों को नष्ट करना, जनसंख्या का जलस्रोतों पर बढ़ता दबाव, स्थायी जल नीति का अभाव

प्रश्न 28. बंगाल का शोक किस नदी को कहा जाता हैं?

उत्तर: दामोदर नदी को बंगाल का शोक कहा जाता है।

प्रश्न 29. बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?

उत्तर: कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है।

प्रश्न 30. भारत में समुद्री तूफान किस समय आते हैं?

उत्तर: भारत के तटीय भागों में समुद्री तूफान जून, जुलाई तथा अगस्त के महीनों में आते हैं।

प्रश्न 31. किन चक्रवातों को भारत में समुद्री तूफान के नाम से जाना जाता हैं?

उत्तर: उष्ण कटिबंधीय चक्रवात

प्रश्न 32. भारत में सूखे का प्रमुख कारण क्या है?

उत्तर: वर्षा का पर्याप्त मात्रा में न होना।

प्रश्न 33. भारत में सबसे अधिक सूखा कहां पड़ता हैं?

उत्तर: पश्चिमी भाग में

प्रश्न 34. भारत में समुद्री तूफान से सबसे अधिक नुकसान कहां होता हैं?

उत्तर: पश्चिमी बंगाल एवं उड़ीसा राज्यों में

प्रश्न 35. भारत में भूकंप किस क्षेत्र में अधिक आते हैं?

उत्तर: भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र हिमालय तथा उसकी तलहटी में सर्वाधिक भूकंप आते है।

प्रश्न 36. दक्षिणी भारत का सर्वाधिक भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र कौनसा हैं?

उत्तर: कोंकण तट

प्रश्न 37. भारत की सप्त सिंधु के नाम लिखिए।

उत्तर: गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा, गोदावरी, सिंधु तथा कावेरी नदियाँ सप्त सिंधु के नाम से जानी जाती हैं।

प्रश्न 38. भांखड़ा नांगल बांध किस नदी पर बनाया गया हैं?

bhankhra-nangal-dam

उत्तर: भांखड़ा नांगल बांध हरियाणा राज्य में सतलज नदी पर बनाया गया हैं।

प्रश्न 39. भारत में अन्तः प्रवाह क्षेत्र का अधिकांश भाग हैं।

उत्तर: राजस्थान में

प्रश्न 40. तमिलनाडु में शीतकालीन वर्षा किस प्रकार होती हैं?

उत्तर: उत्तरी-पूर्वी मानसून जब बंगाल की खाड़ी के ऊपर से होकर गुजरती हैं तो वह आर्द्रता ग्रहण कर लेती हैं और तमिलनाडु में पहुंचकर वहाँ वर्षा करती हैं।

प्रश्न 41. भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कौन से हैं?

उत्तर: समुद्रतल से ऊंचाई, समुद्र से दूरी, भूमध्य रेखा से दूरी, पर्वतों की स्थिति, पर्वतों की दिशा, पवनों की दिशा तथा उच्चस्तरीय वायु संचरण आदि।

प्रश्न 42. ग्रीष्म काल के समय भारत में निम्न दाब का क्षेत्र कहाँ होता हैं?

उत्तर: थार का मरूस्थल

प्रश्न 43. भारत सरकार की वन नीति के अनुसार कितने प्रतिशत भूभाग पर वन होना अनिवार्य हैं?

उत्तर: भारत सरकार की वन नीति के अनुसार सम्पूर्ण भौगोलिक क्षेत्रफल के 33 प्रतिशत भूभाग पर वन होना अनिवार्य हैं?

प्रश्न 44. भारत में शुष्क वन कहाँ मिलते हैं?

उत्तर: शुष्क वन 50 से 100 सेमी वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। भारत में ये वन दक्षिणी-पश्चिमी पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान एवं दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पाए जाते हैं।

प्रश्न 45. किस वनोत्पादन पर भारत का एकाधिकार हैं?

उत्तर: लाख

प्रश्न 46. भारत में कितने प्रकार के वन पाए जाते हैं?

उत्तर: भारत में छः प्रकार के वन पाए जाते हैं। जैसे आर्द्र उष्णकटिबंधीय वन, शुष्क उष्णकटिबंधीय, पर्वतीय उप-उष्णकटिबंधीय, उप-अल्पाइन, उप शीतोष्ण तथा शीतोष्ण।

प्रश्न 47. भारत में सुरक्षित वनों का क्षेत्रफल कितना हैं?

उत्तर: भारत में सुरक्षित वनों का क्षेत्रफल लगभग 5 लाख वर्ग किलोमीटर हैं।

प्रश्न 48. सुंदरी वृक्ष किस वन का वृक्ष हैं?

उत्तर: ज्वारीय वन

प्रश्न 49. भारत में कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मृदा कौनसी हैं?

उत्तर: काली मृदा

प्रश्न 50. भारत में पुरातन काँप मृदा कहाँ पायी जाती हैं?

उत्तर: पुरातन काँप मृदा भारत के विशाल मैदानी भाग के बांगर क्षेत्रों में मिलती हैं।

प्रश्न 51.ब्रह्मपुत्र के डेल्टा प्रदेश में किस मिट्टी की उपस्थिति मिलती हैं?

उत्तर: नूतनतम काँप मिट्टी

प्रश्न 52. – भारत के प्रमुख तटीय द्वीप कौनसे हैं?

उत्तर – भारत के पूर्वी तटीय द्वीप – हेयर द्वीप, पाम्बन द्वीप, हरिकोटा द्वीप।
पश्चिमी द्वीप- लक्षद्वीप, ट्राम्बे द्वीप हैं। बंगाल की खाड़ी में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह हैं। मुम्बई साल्सेट द्वीप पर अवस्थित हैं।

प्रश्न 53. – भारत में किस प्रकार की वर्षा होती हैं?

उत्तर – भारत में मानसूनी वर्षा होती हैं।

प्रश्न 54. – किस खनिज के उत्पादन में भारत को एकाधिकार प्राप्त हैं?

उत्तर – अभ्रक में भारत को एकाधिकार प्राप्त हैं।

प्रश्न 55. – तल्ली किसे कहते हैं?

उत्तर – मरूस्थली भागों में बालुका स्तूपों व् रेट के टीलों के बीच निम्न भूमि को तल्ली कहते हैं।

प्रश्न 56. – शिवसमुद्रम प्रपात किस नदी पर हैं?

उत्तर – कावेरी नदी पर

प्रश्न 57. – दोआब किसे कहते हैं?

उत्तर – दो नदियों के मध्य स्थित मैदानी क्षेत्र को दोआब कहते हैं।

प्रश्न 58. – थार मरुस्थल की खारे पानी की झीलों के नाम बताईये।

उत्तर – सांभर, डीडवाना, लूणकरणसर एवं पंचभद्रा हैं।

प्रश्न 59. – भांखड़ा नांगल बांध किस नदी पर बनाया गया हैं?

उत्तर – सतलुज नदी पर

प्रश्न 60. बंगाल का शौक किसे कहते हैं?

उत्तर – दामोदर नदी को

प्रश्न 61. – बिहार का शोक किसे कहते हैं?

उत्तर – कोसी नदी को

प्रश्न 62. – भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौनसे हैं?

उत्तर – भारत की जलवायु को निम्न भौगोलिक कारक प्रभावित करते हैं –
समुद्रतल से दूरी, समुद्रतल से ऊंचाई, भूमध्य रेखा से दूरी, पर्वतों की स्थिति, पर्वतों की दिशा, पवनों की दिशा एवं उच्चस्तरीय वायु संचरण आदि।

प्रश्न 63. – वृष्टि छाया प्रदेश किसे कहते हैं?

उत्तर – जहाँ वर्षा कम होती हैं।

प्रश्न 64. – भारत में सर्वाधिक वर्षा होती हैं।

उत्तर – मानसूनी हवाओं से

प्रश्न 65. – कौनसा कारक भारत की जलवायु को प्रभावित नहीं करता हैं?

उत्तर – कृषि का स्वरूप

प्रश्न 66. – भारत के किस राज्य की तटीय सीमा सबसे बड़ी हैं?

उत्तर – गुजरात

प्रश्न 67. – किस वनोत्पादन पर भारत का एकाधिकार हैं?

उत्तर – लाख

प्रश्न 68. – सुंदरी वृक्ष किस वन का वृक्ष है?

उत्तर – ज्वारीय वन

प्रश्न 69. – भारत की वन निति के अनुसार कम से कम कितने प्रतिशत भू- भाग पर वन रहना आवश्यक हैं ?

उत्तर – 33 प्रतिशत

प्रश्न 70. – सामाजिक वानिकी योजना क्या है?

उत्तर – वनों की वृद्धि प्रक्रिया को अधिक कारगर बनाने हेतु सरकार द्वारा यह योजना शुरू है।

प्रश्न 71. – बलुई मिट्टी कहां पायी जाती हैं?

उत्तर – थार मरुस्थल में

प्रश्न 72.- वैदिक आर्यों का निवास किस नदी घाटी में था?

उत्तर – सिंधु नदी घाटी में

प्रश्न 73. – भारत के अधिकांश राज्यों का सीमांकन हुआ हैं.

उत्तर – भाषा के आधार पर

प्रश्न 74. – अनुसूचित जनजातियों को आदिवासी क्यों कहा जाता हैं?

उत्तर – सामाजिक तथा आर्थिक दृष्टि से पिछड़ी अवस्था में रहने के कारण जनजातियों को आदिवासी भी कहा जाता है।

प्रश्न 75.- अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह की प्रमुख जनजातियाँ कौनसी हैं?

उत्तर – ओंग, जारवा एवं संटीली जनजातियाँ

प्रश्न 76. – भारत की मूल चिकित्सा पद्धति हैं।

उत्तर – आयुर्वेदिक

प्रश्न 77. – भारत की प्रमुख आर्य भाषाएं कौन- कौनसी हैं?

उत्तर – हिंदी, गुजरती, पंजाबी तथा बांग्ला

प्रश्न 78. – भारत में मिलने वाली प्रमुख गुफाओं के नाम लिखिए।

उत्तर – अजन्ता- एलोरा (महाराष्ट्र), एलिफेंटा (महाराष्ट्र), गल्ताजी (राजस्थान), पुष्कर (राजस्थान), पम्पा सरोवर (दक्षिण भारत)

प्रश्न 79. – भारत के प्रमुख तीर्थनगर कौनसे हैं?

उत्तर – वाराणसी, हरिद्वार, अयोध्या, प्रयागराज, अजमेर, उज्जैन, मथुरा, नासिक, अमृतसर, पटना, द्वारका, सारनाथ, नालंदा तथा साँची भारत के प्रमुख नगर हैं।

प्रश्न 80. – भारत के किस क्षेत्र में अधिक भूकंप आते हैं?

उत्तर – भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र हिमालय तथा उसकी तलहटी में सर्वाधिक भूकंप आते हैं?

प्रश्न 81. – भारत में बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम किस वर्ष में शुरू किया गया था?

उत्तर – वर्ष 1954 में

प्रश्न 82. – भारत का सिंचाई आयोग किन क्षेत्रों को शुष्क क्षेत्र मानता हैं?

उत्तर – 10 सेंटीमीटर से कम वर्षा वाले क्षेत्र को

प्रश्न 83. – भारत में सर्वाधिक बाढ़ किस नदी में आती हैं?

उत्तर – ब्रह्मपुत्र नदी में

प्रश्न 84. – भारत में सूखा पड़ने के प्रमुख कारण क्या हैं?

उत्तर – भारत में सूखा पड़ने के प्रमुख कारण निम्न हैं –
(1) पर्याप्त वर्षा का न होना।
(2) वनों का विनाश।
(3) प्राकृतिक जल संचय स्रोतों को नष्ट करना।
(4) स्थायी जल नीति न होने के कारण जल का समुचित दोहन व उपयोग न करना।
(5) बढ़ती जनसंख्या का जल स्रोतों पर दबाव।

प्रश्न 85. – भारत में शीतकाल में सर्वाधिक वर्षा होती हैं।

उत्तर – तमिलनाडु में

प्रश्न 86. – गंगा नदी के बाएं किनारे पर मिलने वाली प्रमुख नदियाँ हैं।

उत्तर – घाघरा (सरयू), गोमती, गण्डक, कोसी महानंदा, रामगंगा आदि हैं।

प्रश्न 87. – गुरु शिखर पर्वत चोटी किस राज्य में स्थित हैं?

उत्तर – राजस्थान

प्रश्न 88. – हिमाचल प्रदेश से होकर बहने वाली नदियाँ हैं?

उत्तर – व्यास, चेनाब, रवि सतलुज और यमुना

प्रश्न 89. – केन किसकी सहायक नदी हैं?

उत्तर – यमुना नदी

प्रश्न 90. – टोडा जनजाति कहां पायी जाती हैं?

उत्तर – नीलगिरि की पहाड़ियों में

प्रश्न 91. – मुम्बई-पुणे औद्योगिक क्षेत्र प्रसिद्द हैं।

उत्तर – सूती वस्त्र उद्योग के लिए

प्रश्न 92. – भारत में विद्युत की क्षमता में परमाणु विद्युत का हिस्सा है।

उत्तर – 3 प्रतिशत

प्रश्न 93. – किस राज्य में प्राथमिक शिक्षा का सर्वोच्च प्रतिशत पंजीकृत किया गया हैं?

उत्तर – सिक्किम

प्रश्न . – ग्रीष्मकाल में भारत में निम्न दाब कहाँ होता हैं?

उत्तर – थार मरूस्थल में

प्रश्न 95. – कर्क रेखा पर सूर्य किस महीने में सीधा चमकता हैं?

उत्तर – जून के महीने में

प्रश्न 96. – भारत में कपास की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौनसी हैं?

उत्तर – काली मिट्टी

प्रश्न 97. – भारत का सबसे ऊँचा बाँध कौनसा हैं?

उत्तर – टिहरी बाँध

अगर ये पोस्ट (भारत का भूगोल प्रश्नोत्तरी) आपके लिए काम की रही हो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। यदि आपको इसी तरह की अन्य जानकारी चाहिए तो नीचे कमेंट करके जरूर बताये।

आप ये भी जरूर पढ़े:


Rakesh Verma

Rakesh Verma is a Blogger, Affiliate Marketer and passionate about Stock Photography.

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x