29 Interesting Facts About Solar System in Hindi (सौर मंडल के रहस्य) दोस्तों! अंतरिक्ष कई रहस्यों से भरा हुआ हैं और हम मनुष्यों में हमेशा से ही इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की उत्सुकता बनी रहती हैं। अगर बात करें पूरे ब्रह्माण्ड की तो इसके बारे में पूरे तथ्य तो अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं लेकिन आज विज्ञान की बदौलत हम हमारे सौरमंडल के बारे में पहले की अपेक्षा काफी ज्यादा जान चुके हैं।

इसलिए आज मैंने सोचा कि क्यों न आज मैं हमारे सौरमंडल के कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स आपके साथ भी साझा करूं और आपकी जनरल नॉलेज को भी बड़ाऊँ। तो लीजिए आपके लिए हाजिर हैं Interesting Facts About Solar System in Hindi (सौर मंडल के रौचक तथ्य)

29 Interesting Facts About Solar System in Hindi/ सौर मंडल के रहस्य:

  • आकाशगंगा में सूर्य और उसके चारो और चक्कर लगाने वाले ग्रह, उपग्रह, उल्काओं और क्षुद्रग्रहों के समूह को सौरमंडल कहते हैं।
  • सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले ग्रहों से सौरमंडल का निर्माण हुआ हैं। सौरमंडल में पायी जाने वाली 98 प्रतिशत सामग्रियां सूर्य के पास हैं।
  • जो पदार्थ जितना बड़ा हैं उसका गुरुत्वकर्षण उतना ही अधिक है। चूँकि सूर्य इतना बड़ा हैं कि उसके गुरुत्वाकर्षण के कारण सभी तत्व उसकी ओर आकर्षित होते हैं।
  • प्राचीन खगोलविदों ने सौरमंडल के विभिन्न ग्रहों विभिन्न रोमन देवताओं के नाम पर रखा था;
  1. बृहस्पति (Jupiter): देवताओं का राजा
  2. मंगल (Mars): युद्ध का देवता
  3. बुध (Mercury): देवताओं का दूत
  4. शुक्र (Venus): प्रेम और सुंदरता की देवी
  5. शनि (Saturn): बृहस्पति का पिता और कृषि का देवता
  • सौरमंडल में सूर्य, पृथ्वी सहित आठ ग्रह, एक बौना ग्रह (Pluto), उपग्रह, क्षुद्र ग्रह (Asteroids), उल्काएं, पुच्छल तारे (Comets), आदि सम्मिलित हैं।
  • सूर्य, सौरमंडल के केंद्र में स्थित हैं। सभी आठ ग्रह निश्चित कक्षाओं में सूर्य की परिक्रमा करते हैं।
  • जो ग्रह सूर्य के जितना निकट हैं उसकी परिभ्रमण (Revolution) गति भी उतनी ही अधिक हैं। साथ ही ये ग्रह अपनी धुरी पर घूर्णन (Rotation) भी करते हैं।
  • ग्रहों का अपना प्रकाश नहीं होता है, जबकि तारों का अपना प्रकाश होता हैं।
  • बुध, शुक्र, पृथ्वी एवं ग्रह (Terrestrial planets) कहलाते हैं क्योंकि इनका धरातल ठोस चट्टानीय हैं। इनका आकार छोटा एवं घनत्व अधिक हैं। जबकि बृहस्पति, शनि, अरुण व वरुण को बाह्य गृह या गैसीय दानव (Gas Giants) कहा जाता है। इनका आकार बड़ा एवं घनत्व कम हैं।
  • शनि, बृहस्पति, युरेनस और नेपच्युन ग्रह के चारों और वलय है। इसमें शनि का वलय सबसे बड़ा हैं।
  • बुध, सूर्य के सबसे निकट का ग्रह हैं। इसके बाद क्रमश: शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण का स्थान आता है।
  • सूर्य के काफी निकट स्थित होने के कारण बुध एवं शुक्र काफी गर्म हैं, जबकि अन्य ग्रह ठंडे हैं।
  • शुक्र पृथ्वी के सबसे निकट है। इसके पश्चात क्रमशः मंगल, बुध, बृहस्पति का स्थान आता हैं।
  • बृहस्पति सबसे बड़ा ग्रह है। इसके बाद क्रमशः शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, मंगल एवं बुध का स्थान आता हैं।
  • पृथ्वी एवं शुक्र का आकार लगभग बराबर है, अतः दोनों ग्रहों को जुड़वाँ ग्रह (Twin Planet) भी कहा जाता हैं।
  • शनि के सर्वाधिक 22 उपग्रह हैं। बृहस्पति के 16 एवं अरुण के 12 उपग्रह हैं।
  • बुध एवं शुक्र का कोई उपग्रह नहीं हैं।
  • फोबोस एवं डेमोस मंगल के दो उपग्रह हैं।
  • शुक्र (Venus) एवं अरुण (Uranus) को छोड़कर अन्य सभी ग्रहों की घूर्णन (Rotation) की दिशा पश्चिम से पूर्व (Anti-clock wise) है।
  • शुक्र सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह हैं एवं इसे ‘भोर का तारा’ (Morning Star) भी कहा जाता है।
  • मंगल ग्रह (Mars) को ‘लाल ग्रह’ (Red Planet) भी कहा जाता हैं।
  • शनि ग्रह तीन चमकदार संकेन्द्रीय वलयों से घिरा हुआ हैं।
  • माना जाता हैं कि चन्द्रमा पर भी कभी सक्रीय ज्वालामुखी मौजूद थे।
  • टाइटन शनि का सबसे बड़ा एवं फोबे सबसे छोटा उपग्रह है।
  • सौरमंडल का सबसे ऊँचा पर्वत ओलम्पस मोंस मंगल ग्रह पर स्थित हैं जिसकी ऊंचाई लगभग 20 किलोमीटर हैं।
Interesting Facts About Solar System in Hindi (सौर मंडल के रहस्य), mount olympus mons, largest mount of solar system
माउंट ओलम्पस मोंस

आप ये भी जरूर पढ़े:

  • प्रोक्सिमा सेंचुरी सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे निकट का तारा है। यह पृथ्वी से 4.5 प्रकाश वर्ष दूर हैं।
  • केपलर नियम का संबंध ग्रहीय गति से सम्बंधित है।
  • पूरे सौर मंडल में सिर्फ शुक्र और अरुण ग्रह ही विपरीत दिशा (पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर) में सूर्य का परिक्रमण करते है एवं बाकि सभी ग्रह पश्चिम से पूर्व की तरफ घूर्णन करते है। 
  • कुछ वर्षो पहले तक यम (प्लूटो) को हमारे सौर मंडल का नौवा गृह माना जाता था परन्तु 13 दिसम्बर 2006 में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा प्लूटो से ग्रह होने का दर्जा छीन लिया गया और इसे बौना ग्रह की संज्ञा दी। इससे पहले तक प्लूटो सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह माना जाता था। 

अगर ये जानकारी आपको पसंद आयी हो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करना और इस तरह अन्य जानकारियां पढ़ते रहने के लिए हमारे इस ब्लॉग पे विजिट करते रहिये। इसी तरह की अन्य रौचक जानकारियों के साथ जल्दी ही फिर से हाजिर होंगे। तब तक पढ़ते रहिये अच्छा ज्ञान-ज्ञान का खजाना आपके लिए

आप ये भी जरूर पढ़े:


Rakesh Verma

Rakesh Verma is a Blogger, Affiliate Marketer and passionate about Stock Photography.

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x