कुत्ते वास्तव में इंसान के सबसे प्यारे, वफादार मित्र और समर्पित साथी होते है। इसलिए इंसान इन्हें पालता भी है और उन्हें अपने एक पारिवारिक सदस्य की तरह भी रखता है। ईसलिए आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते (Most Dangerous Dog in the World) के बारे में जो स्वभाव से काफी आक्रामक और खतरनाक भी होते है।

तो आखिर क्या खासियत है इनमें जिससे ये दुनिया के दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते माने जाते है। चलिए विस्तार से जानते है – दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते और उनकी खासियत क्या हैं?

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते और उनकी खासियत:

1- Pitbull (पिटबुल)

इस नस्ल के कुत्ते दुनिया में सबसे खतरनाक माने जाते है। इसलिए इन्हे पालने पर दुनिया में कई जगह बैन भी लगा हुआ है। इसे पालने के लिए खास ट्रेनिंग की जरुरत होती है वरना ये मनुष्यों  के लिए बेहद खतरनाक हो सकते है।

लेकिन जब तक एक Pitbull को मनुष्यों पर हमला करने के लिए खराब तरीके से नस्ल या उद्देश्यपूर्ण रूप से प्रशिक्षित नहीं किया जाता है, तब तक वे आम तौर पर लोगों से प्यार करते हैं। 

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते, most dangerous dogs in the world
दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते : Pitbull

आप ये भी जरूर पढ़े:

2- Rottweiler (रॉटवेलर):

इस नस्ल के कुत्ते बेहद हिंसक माने जाते है। ऐतिहासिक रूप से देखे तो यह कुत्ता सैनिकों के मवेशियों की रखवाली करता था क्यूंकि उस समय मवेशी सेना के लिए पोषण का मुख्य आहार होते थे।

ये कुत्ते बहुत वफादार होने के साथ ही काफी आक्रामक भी होते है। ये काफी गुस्सैल होते है। इसलिए अगर ये अपनी पूरी ताकत से किसी को काट ले तो उसका जिन्दा बचना मुश्किल हो जाता है। 

Rottweiler एक अच्छा गार्ड कुत्ता हो सकता है। इनको जो इंसान पसंद होते है उसकी ये मरते दम तक सुरक्षा करते है।

अगर इन्हे ठीक से प्रशिक्षित नहीं किया जाये तो ये कभी भी अपना दबंग रूप दिखा सकते है। यही कारण है कि दुनिया में कुत्तो के हमलो में Rottweiler का नाम भी आता है।  

3- German Shaperd (जर्मन शेफर्ड):

पुलिस और सैन्य डॉग स्क्वाड इकाईया उन कुत्तो को चाहती है जिन्हे प्रशिक्षित करना आसान हो और जो खरतनाक परिस्थितियों में उनके आदेशों का पालन करे। 

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते, most dangerous dogs in the world
German Shaperd

इस प्रजाति के कुत्तो की सूंघने की क्षमता सबसे ज्यादा होती है। इसलिए दुनिया के कई पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग इन कुत्तो का उपयोग अपने खतरनाक कामो के लिए करते है। 

इनकी काटने की क्षमता 108 किलो के दबाव से भी ज्यादा है। इसलिए इनसे बचना बहुत ही मुश्किल है। 

4- Doberman Pinscher (डोबरमेन पिन्स्चर):

ये कुत्ते अपने मालिक के प्रति बहुत वफादार होते है लेकिन जब वे अपने आस पास किसी अन्य व्यक्ति को देखते है तो ये काफी खतरनाक हो जाते है। इन्हे अजनबी बिलकुल नहीं होते है।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते, most dangerous dogs in the world
Doberman Pinscher

Doberman Pinscher को किसी भी अन्य खतरनाक कुत्ते की तरह जल्द से जल्द प्रशिक्षित किया जाना चाहिए क्यूंकि बड़े होने पर इन्हे संभालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। 

5- Bullmastiff (बुलमस्टिफ):

ये कुत्ते काफी गुस्सैल, ताकतवर और आक्रामक होते है। ये आकार में भी काफी बड़े और भारी भरकम होते है जो किसी को भी डराने के लिए ही काफी है।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते, most dangerous dogs in the world
Bullmastiff

ये असामाजिक और काफी आक्रामक होते है इसलिए इन्हे छोटे बच्चो के साथ कभी भी अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। ये कुत्ते अपनी लम्बी कद काठी के बावजूद भी काफ़ी चुस्त प्राणी है। 

6- Husky (हस्की):

ये कुत्ते ठन्डे प्रदेशो में पाए जाते है। साइबेरियाई Huski इसकी सबसे खतरनाक नस्ल में से एक है। ये कुत्ते बेहद ही सुन्दर और खतरनाक भी है।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते, most dangerous dogs in the world
Husky

ये कुत्ते इतने ताकतवर होते है कि पहाड़ी इलाको में इन्हे स्लेज गाड़ी खींचने के काम में लिया जाता है।

एक अमेरिकी खबर के अनुसार सन 1979 से 1998 के बीच अकेले अमेरिका में इसके हमलो में 15 लोगो ने अपनी जान गवा दी थी।

7- Malamute (मालाम्यूट):

इस प्रजाति के कुत्ते उत्तरी अमेरिका में पाए जाते है इन्हे Alskan Malamute भी कहा जाता है। ये कुत्ते काफी चंचल और फुर्तीले स्वभाव वाले होते है।

इसका जीवनकाल 10 से 12 साल होता है और वजन 24 से 50 किलो तक होता है। इसकी आँखे भेड़िये जैसी होती है। इसे रोज व्यायाम आवश्यकता होती हैं।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते, most dangerous dogs in the world
दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते

इसके बिना ये कुत्ते बेहद आक्रामक और विनाशकारी हो सकते है। इनमे जमीन में तेजी से खुदायी करने की प्रवृत्ति पायी जाती है।   

8- Wolf- Dog hybrid (वोल्फ डॉग हाइब्रिड):

ये देखने में बिलकुल भेड़िये जैसे लगते है। ये एक तरह से कुत्ते और भेड़िये की संकर प्रजाति है।

अमेरिका में इसे पालने पर रोक लगी हुई है क्यूंकि इसमें भेड़िये जैसे जंगली आदते होती है और इसके काटने से किसी की जान भी जा सकती है। 

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते, most dangerous dogs in the world
Wolf- Dog hybrid

9- Boxer (बॉक्सर):

इस कुत्ते को भी काफ़ी आक्रामक माना जाता है।  अगर इस कुत्ते को बचपन से ही मनुष्यो के संपर्क में नहीं लाया जाये और ऐसा ही वातावरण दिया जाये तो ये बड़ा होकर काफी खतरनाक व्यक्तित्व विकसित करेगा।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते, most dangerous dogs in the world
Boxer

इसलिए छोटे बच्चो वाले परिवार में Boxer को पालना काफी रिस्की है। 7 से 8 साल से कम उम्र के बच्चो के साथ इसे अकेला छोड़ना बेहद ही खतरनाक है।  

10- Great dane (ग्रेट डैन):

ये कुत्ते आकार में काफी बड़े होते है। ये इतने खतरनाक होते कि लोग इन्हे Killing Machine भी कहते है। इसलिए इन्हे पालने के लिए पहले खास ट्रेनिंग लेनी पड़ती है।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते, most dangerous dogs in the world
Great dane

इसकी लम्बाई और आकार के कारण इसका नाम गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। इसका वजन 54 से 90 किलो तक होता है और जीवनकाल 8 से 10 साल तक होता है। ईसकी कीमत 55000 से 80000 हजार रूपए तक होती है।  

FAQs (Frequently Asked Questions):

प्रश्न : दुनिया के सबसे 10 खतरनाक कुत्ते कौन से हैं?

उत्तर : पिटबुल, रॉटवेलर, जर्मन शेफर्ड, डोबरमैन पिन्स्चर, बुलमस्टिफ, साइबेरियन हस्की, मालाम्यूट, वोल्फ डॉग हाइब्रिड, बॉक्सर, ग्रेट डेन

प्रश्न : नंबर 1 सबसे घातक कुत्ता कौन सा है?

उत्तर : पिटबुल सबसे घातक कुत्ता माना जाता हैं। इसे किलर मशीन भी कहा जाता हैं।

प्रश्न : सबसे ताकतवर कुत्ता कौन सा है?

उत्तर : जर्मन शेफर्ड

प्रश्न : सबसे ज्यादा वफादार कुत्ता कौन सा है?

उत्तर : लैब्राडोर रिट्रीवर

प्रश्न : ऐसा कौन सा कुत्ता है जिसने सबसे ज्यादा लोगों को मारा है?

उत्तर : पिटबुल

प्रश्न : पिटबुल क्यों खतरनाक है?

उत्तर : पिटबुल एक सामाजिक प्राणी हैं और इसे अपने मालिक द्वारा ज्यादा देर तक बांधकर रखने से उसे बकायदा शारीरिक व्यायाम और अन्य शारीरिक इच्छाओं की पूर्ती नहीं हो पाती हैं। इसलिए वे कभी कभार ज्यादा आक्रामक हो जाते है।

प्रश्न : दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता कौन सा है?

उत्तर : जर्मन शेफर्ड नस्‍ल का कुत्ता Gunther VI दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता माना जाता हैं जिसकी कीमत 4000 से भी ज्यादा मानी जाती हैं।

प्रश्न : पिटबुल की कीमत कितनी है?

उत्तर : 5000 रूपये

प्रश्न : पिटबुल कौन कौन से देश में बैन है?

उत्तर : जर्मनी, डेनमार्क, स्पेन, ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड, रोमानिया, कनाडा, इटली और फ्रांस 

FAQ (दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते | Most Dangerous Dog in the World):

नंबर 1 कुत्ते का नाम क्या है?

पिटबुल

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक कुत्ते कौन से हैं?

पिटबुल, रॉट वाइलर, जर्मन शेफर्ड, डोबरमैन, बुलमास्टिफ, हस्की, मालाम्यूट

सबसे शांत कुत्ता कौन सा है?

बुलडॉग

भारत में कौन सा कुत्ता प्रसिद्ध है?

लैब्राडोर

कौन सा देश सबसे ज्यादा कुत्तों को मारता है?

चीन

पिटबुल को कौन सा कुत्ता हरा सकता है?

रोटव्हेलर

दुनिया का सबसे वफादार कुत्ता कौन सा है?

बीगल

कुत्ता किसका राष्ट्रीय पशु है?

इटली: इटालियन ग्रेहाउंड इटली का राष्ट्रीय पशु है।

अंत में :
मुझे उम्मीद है कि आपको ये जानकारी (दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते और उनकी खासियत) पसंद आयी होगी।

आपके हिसाब से इनमे से कौनसा dog सबसे खतरनाक है? इसका जवाब आप हमे कमेंट करके जरूर बताये। और यदि आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों में भी शेयर करे। 
धन्यवाद। 

आप ये भी जरूर पढ़े:


Rakesh Verma

Rakesh Verma is a Blogger, Affiliate Marketer and passionate about Stock Photography.

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x