हेलो दोस्तों, इस दुनिया में लगभग 195 देश है जिनमे से कुछ ऐसे देश है जो अपनी सैन्य ताकत और अर्थव्यवस्था के कारण अन्य देशो से आगे निकलकर टॉप 10 देशो में गिने जाते है। इसलिए आज मै आपको दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देश और उनकी सैन्य क्षमताओं के बारे में बताने जा रहा हूँ।
तो आखिर कौन कौनसे हैं वो दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देश और क्या हैं उनकी सैन्य क्षमताएं? इस पोस्ट में आज इसी के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले है:
दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देश और उनकी सैन्य ताकत
1- America:
अमेरिका वर्ष 2018 से ही Most Powerful Countries की लिस्ट में सबसे शीर्ष पर पर बना हुआ है। 32.5 करोड़ की जनसंख्या वाला यह लोकतांत्रिक देश 19.4 ट्रिलियन डॉलर(1 ट्रिलियन=100 करोड़) की GDP के साथ विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
इसके अलावा अमेरिका का रक्षा बजट भी बाकि देशो से ज्यादा है। अमेरिका सैन्य शक्ति के मामले में भी सबसे आगे है। इसकी सेना विश्व में सबसे एडवांस और ताकतवर है।
यू एस हमेशा वैश्विक मामलो में अग्रणी भूमिका निभाता है। कई अंतराष्ट्रीय संगठनों जैसे UNO, NATO और विश्व बैंक जैसी संस्थाओ की स्थापना में अमेरिका की महत्पूर्ण भूमिका रही है।
विश्व का सबसे बड़ा कोयले का भंडार भी अमेरिका के पास है। अगर व्यापार की बात करे तो अमेरिका से कंप्यूटर और इलेक्ट्रिकल मशीनरी, वाहन, रासायनिक उत्पाद, सैन्य उपकरण आदि का निर्यात किया जाता है।
2- Russia:
क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस, अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ताकतवर देश माना जाता है। ये देश हमेशा से ही अमेरिका का प्रतिद्वंदी रहा है।
इसकी धाक सम्पूर्ण एशिया और यूरोप में सबसे ज्यादा मानी जाती है। रूस का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) लगभग 1.6 ट्रिलियन डॉलर का माना जाता है।
रूस सयुंक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् का एक स्थाई सदस्य है। रूस की सेना अमेरिका के बाद विश्व की दूसरी सबसे ताकतवर सेना मानी जाती है।
इसके पास सबसे ज्यादा (लगभग 7000) परमाणु हथियारों का जखीरा है। ये देश विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक तेल और गैस का भण्डार रखता है।
3- China:
विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओ में से चीन का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से और सैन्य ताकत के हिसाब से चीन को अमेरिका और रुस के बाद तीसरा स्थान मिला हुआ है।
चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी (12.2 ट्रिलियन डॉलर) अर्थव्यवस्था है जो कि पूरे विश्व में सबसे तेज गति से तरक्की कर रहा है। ये देश अपनी विशाल जनसख्या के कारण विश्व का सबसे बड़ा मानव शक्ति (man power) वाला देश भी है।
4- United Kingdom:
यूनाइटेड किंगडम सदियों से विश्व की सबसे बड़ी ताकत और व्यापार का केंद्र रहा है जिसका सकल घरेलू उत्पाद (GDP) लगभग 1.6 ट्रिलियन डॉलर माना गया है।
यूनाइटेड किंगडम एक तरह से इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड का एक सयुंक्त प्रदेश माना जाता है। इस देश को सयुंक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् की एक स्थाई सदस्यता प्राप्त है।
ये एक परमाणु सम्पन देश है। इस देश की ख़ुफ़िया एजेंसी जिसे M16 भी कहते है, विश्व की सबसे बेहतरीन ख़ुफ़िया एजेंसियो में से एक मानी जाती है।
यूनाइटेड किंगडम यूरोपीय संघ, विश्व व्यापार संगठन, विश्व बैंक, नाटो और समूह 20 सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों का भी सदस्य है।
- Global Warming क्या है | ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध
- सौरमंडल के ग्रहों के नाम और जानकारी- Latest Update 2021
5. Germani:
जर्मनी एक पश्चिमी युरोपीय राष्ट्र है जो दुनिया के सबसे ताकतवर देशो में से एक रहा है। ये देश सम्पूर्ण यूरोपीय देशो में से सबसे ज्यादा आबादी वाला राष्ट्र है।
ये देश हमेशा से ही वेश्विक समुदाय पर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना प्रभाव दिखाता रहा है। इसके अंतराष्ट्रीय सम्बन्ध बेहद मजबूत माने जाते है। जर्मनी की अर्थव्यवस्था पिछले 10 वर्षो से ही टॉप 10 में स्थान बनाये हुए है।
जर्मनी के पास एक शिक्षित और कुशल आबादी रही है जिसके कारण ये देश हमेशा ही युद्ध जैसी विभीषिका को झेल कर भी पुनः विकसित और एक उन्नत राष्ट्र बन पाया है।
6- France:
पश्चिमी यूरोप में स्थित यह परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओ से एक माना जाता है। फ़्रांस के परमाणु हथियारों की संख्या अनुमानतः 300 मानी गयी है। यह देश फैशन उद्योग के मामले में दुनियाभर में अपना प्रथम स्थान रखता है।
ये देश सयुंक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् का एक स्थाई सदस्य है। इसके अलावा फ़्रांस यूरोपीय संघ, विश्व व्यापार संगठन, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन और नाटो का भी सदस्य देश है।
विश्व बैंक के अनुसार फ़्रांस एक धनि देश है जो कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में उच्च स्थान रखता है। यह देश अपनी उन्नत रक्षा तकनीक के दम पर विश्व के प्रमुख हथियार निर्यातक देशो में एक है।
आप ये भी जरूर पढ़े :
- दुनिया की 7 सबसे खूबसूरत लड़किया | Most Beautiful Girl In The World
- दुनिया की 10 सबसे ताकतवर सेनाये | Top 10 Most Powerful Army
7- Japan:
यह पूर्वी एशियाई देश अमेरिका और चीन के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना जाता है जिसका GDP लगभग 4.9 ट्रिलियन डॉलर माना गया है।
जापान को तकनीक का बादशाह माना जाता है। तकनीक के मामले में यह देश अमेरिका से भी आगे है। जापान अपने बड़े रक्षा बजट और आधुनिक हथियार प्रणालियों के मामले में एक प्रमुख देश है।
8- Israel:
यह दुनिया का एकमात्र एक यहूदी राष्ट्र है जो हमेशा से ही अपने अरब पड़ौसी देशो से तनावपूर्ण हालात के चलते सुर्खियों में रहता है। यह एक छोटा सा देश है जो कि दुनिया के टॉप अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता है।
ये देश आधुनिक तकनीक और मजबूत सैन्य बल के कारण दुनिया के टॉप पावरफुल देशो में शुमार है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसके कई बड़े देशो जैसे रूस, अमेरिका से मजबूत सम्बन्ध है। इजरायल आंतकी खतरों को झेलकर भी एक उच्च शिक्षित और जापान जैसे देश की तरह विकसित राष्ट्र है। इजरायल के पास दुनिया की सबसे अच्छी खुफिया एजेंसी मोसाद भी है।
- ब्लैक होल क्या है, ब्लैक होल कैसे बनते है – Full Details 2021
- विकिपीडिया क्या हैं | विकिपीडिया के बारे में जानकारी
9. Saudi Arabia:
सऊदी अरब एक मध्य पूर्वी देश है जो की एक विशाल प्रायद्वीपीय रेगिस्तानी इलाके में फैला हुआ है। यह देश अरब देशो में से सबसे अमीर देश माना जाता है।
यह देश अपने विशाल तेल भंडार के कारण दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश बन गया है। यह ओपेक का संस्थापक सदस्य और कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का भी सदस्य है।
तेल आधारित उद्योग और कई बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियो के कारण यह देश लाखो विदेशी श्रमिकों के लिए रोजगार प्रदान करने वाला प्रमुख देश है। यह देश अपने भरी भरकम सैन्य खर्च के कारण भी सुर्खियों में रहता है।
10. South Korea:
दक्षिणी कोरिया एक पूर्वी एशियाई प्रायद्वीपीय देश है जो कि जापान का पडोसी भी है। यह देश 1945 में जापान से आजाद हुआ था और 1960 के दशक से इस देश ने अविश्वनीय रूप से तरक्की की है। यहाँ बेरोजगारी और गरीबी न के बराबर है।
दक्षिणी कोरिया दुनिया का सातवा सबसे बड़ा निर्यातक और 11 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यहाँ के लोग खर्च के बजाय बचत को ज्यादा महत्व देते है।
यह देश संयुक्त राष्ट्र संघ, जी -20, दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र क्षेत्रीय मंच और विश्व व्यापार संगठन का भी सदस्य है।
तो दोस्तों Top 10 Sabse Powerful Country | Sabse Powerful Desh के बारे में लिखा गया यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे अपने विचार कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताये।
धन्यवाद।
आप ये भी पढ़े:
- Global Warming क्या है | ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध
- सौरमंडल के ग्रहों के नाम और जानकारी- Latest Update 2021
- ये है भारत के टॉप 7 नेशनल पार्क (Top 7 National Parks of India)
- ब्लैक होल क्या है, ब्लैक होल कैसे बनते है – Full Details 2021
- विकिपीडिया क्या हैं | विकिपीडिया के बारे में जानकारी
- Bitcoin क्या है, बिटकॉइन कैसे कमाए जाते हैं?
- भारत का भूगोल जीके (भारत की स्थिति आकार और विस्तार)