अगर आप खेती के साथ साथ मछली पालन व्यवसाय करना चाहते हैं और इससे हर साल लाखों रुपया कमाना चाहते हैं तो आप ये लेख पूरा जरूर पढ़े क्योंकि आज इस लेख में हम आपको मछली पालन की सही जानकारी देने वाले हैं। आईये विस्तार से जानते हैं।
मछली पालन कैसे करें? | मछली पालन की सही जानकारी
देश दुनियां में काफी समय पहले से ही खेती के साथ मछली पालन किया जाता रहा हैं और आज ये प्रमुख कृषि व्यवसायों में से एक बन गया हैं।
धीरे धीरे मार्केट में मछलियों की डिमांड अब पहले से कई ज्यादा बढ़ रही हैं। इसलिए यह एक फायदेमंद बिज़नेस भी माना जाता हैं।

भारत में रोहू, कतला, ग्रास, भाकुर, नैना, सिल्वर जैसी मछलियां पाली जाती हैं। ये खाने में भी बड़ी टेस्टी लगती हैं। इसलिए मार्केट में इनकी काफी ज्यादा Demand बनी रहती हैं।
ये मछलियां काफी जल्दी बड़ी हो जाती हैं इसलिए छोटे से तालाब में भी इनका बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकता हैं।
- Top 25 पार्ट टाइम बिज़नेस आइडियाज | Part Time Business in Hindi
- 2023 Me Cloth Ka Business Kaise Kare | कपड़ों का बिज़नेस कैसे करें?
मछली पालन कैसे करें? मछली पालन की विधि:
मछली पालन ठहरे हुए या बहते हुए पानी किसी में भी किया जा सकता हैं। अगर आप मैदानी इलाके में रहते हैं तो आप ये काम किसी भी तालाब या पोखर में शुरू कर सकते हैं।
वहीं पहाड़ी इलाके में आप ये काम किसी झरने के किनारे भी शुरू कर सकते हैं। इसे रिसर्कुलर एक्वाकल्चर सिस्टम’ (आरएएस) कहा जाता हैं।
मछली पालन व्यवसाय में आजकल Biofloc Technique (बायोफ्लॉक टेक्निक) काफी ज्यादा प्रचलित हो रही हैं। बायोफ्लॉक एक प्रकार का बैक्टीरिया हैं जो मछली के मल को प्रोटीन में बदल देता है।
बाद में जिसे वापस मछलियों द्वारा खा लिया जाता है। इससे पानी की गंदगी भी दूर हो जाती हैं साथ ही 30 प्रतिशत से भी ज्यादा फीड (मछलियों का खाना) की बचत हो जाती हैं।

इस तकनीक के अंतर्गत किसी बड़े तालाब की जगह बने बनाये 10 से 15 हजार लीटर के बड़े टेंको का इस्तेमाल किया जाता हैं। इन टेंको में पानी भरने, पानी निकालने, और उसमे ऑक्सीजन सप्लाई की अच्छी खासी व्यवस्था होती है। कम जगह में पछली पालन करने के लिए ये एक बेहतर तकनीक मानी जाती हैं।
हालाँकि ये थोड़ा खर्चीला जरूर हैं लेकिन इसमें होने वाली सालाना कमाई काफी ज्यादा होती हैं।
- 2023 में गांव में कौन सा बिजनेस करें | गांव में पैसे कमाने के 21 Best तरीके
- लहसुन की उन्नत खेती कैसे करें | lahsun ki kheti kaise kare?
मछली पालन के लिए लोन कहां से मिलेगा?
मछली पालन व्यवसाय के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लोन प्रदान किया जाता हैं। इसमें केंद्र सरकार द्वारा कुल लागत का 75 फीसदी लोन प्रदान किया जाता हैं। साथ ही इसमें कुछ सब्सिडी एवं बीमा योजना का लाभ भी मिल जाता हैं।
अब तो केंद्र सरकार द्वारा KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) में मछली पालन व्यवसाय को भी शामिल कर लिया गया हैं। मछली पालन आप चाहे अपने खुद के तालाब में करे या फिर किराये पर तालाब लेकर इस काम को करे दोनों ही Condition में सरकार द्वारा लोन दिया जाता हैं। आजकल कुछ राज्य सरकारें ब्याज मुक्त (Interest Free) लोन भी प्रदान कर रही हैं।
मछली पालन की विस्तृत जानकारी एवं लोन लेने के लिए आपको अपने जिले के मछली पालन विभाग से संपर्क करना होगा। ये विभाग इसके लिए ट्रेनिंग भी देता हैं।
लोन लेने के लिए आपको अपने जिले के मछली पालन विभाग में एक प्रोजेक्ट बनाकर जमा करना होगा। इसके बाद विभाग आपके प्रोजेक्ट पर विचार करेगा एवं उस प्रपोजल को बजट हेतु आगे भेज दिया जायेगा।
- कम पैसे में घर बैठे कौन सा बिजनेस करें? (ये हैं 11 Best Business Ideas)
- 2023 में वेबसाइट से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? (12 Best Ideas)
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या हैं (PMMY) प्रधानमंत्री मुद्रा लोन कैसे ले?
मछली पालन से कमाई कितनी होती हैं?
इस व्यवसाय में प्रति हेक्टेयर सालाना 25,000 रूपए लगाकर आप 2 लाख रूपये तक आसानी से कमा सकते हो। लेकिन अगर आप बायोफ्लॉक टेक्निक अपनाते हो तो फिर आपकी सालाना कमाई इससे काफी ज्यादा हो सकती हैं।
मछली पालन व्यवसाय से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके जवाब:
मछली पालन में कितना फायदा है?
इसमें प्रति एकड़ 1500 किलोग्राम मछली से 25000 रूपए तक का सालाना मुनाफा कमाया जा सकता हैं।
मछली का बीज कितने रुपए किलो मिलता है?
यह मछली की प्रजाति पर निर्भर करता हैं। हालाँकि प्रति बीज 80 पैसे से लेकर 1 रूपये तक मिलता हैं।
मछली पालन के लिए तालाब की गहराई कितनी होनी चाहिए?
मछली पालन के लिए तालाब या पोखर की गहराई लगभग 1.5 मीटर होनी चाहिए।
सबसे जल्दी बढ़ने वाली मछली कौन सी है?
सबसे जल्दी बढ़ने वाली मछली ‘कतला’ हैं।
मछली का बीज कहाँ मिलेगा?
मछली के बीज किसी भी हैचरी से खरीदे जा सकते हैं. दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार, आगरा में मछली हैचरी हैं जहां से बीज हासिल किया जा सकता हैं।
कम जगह में मछली पालन कैसे करें?
इसके लिए बायोफ्लॉक टेक्निक बहुत काम की हैं जिसके अंतर्गत छोटे छोटे टैंक बनाकर उसमे मछली पालन किया जाता हैं।
मछली पालन के लिए लोन कहां से मिलेगा?
प्रत्येक जिले में मछली पालन विभाग होता हैं जहां से पूरी जानकारी लेकर लोन के लिए आवेदन किया जा सकता हैं।
तो दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको ये जानकारी (मछली पालन की सही जानकारी) पसंद आयी होंगी। इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुँचाने के लिए इसे शेयर जरूर करें। यदि कुछ सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। मैं जल्दी ही आपके सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश करूँगा।
आप ये भी जरूर पढ़े:
- Top 25 पार्ट टाइम बिज़नेस आइडियाज | Part Time Business in Hindi
- सब्जी का बिजनेस कैसे शुरू करें?
- लोन की जानकारी- लोन के प्रकार एवं लोन कैसे ले?
- बिग बिज़नेस आइडियाज इन हिंदी – 17 Best Business Ideas
- आईपीओ क्या होता हैं और कंपनियां IPO क्यों लाती हैं, आईपीओ में कैसे निवेश करें?
- 11 Best Agriculture Business Ideas in Hindi | Kheti Se Paise Kaise Kamaye?
- इंडिया में कौन सा बिजनेस फायदेमंद है? Best Small Business Idea
- नौकरी एवं व्यापार में सफलता के उपाय | Career Growth Tips (10 Best Tips)
- शेयर मार्केट की जानकारी | शेयर मार्केट को कैसे समझें ?
- 2023 Me Cloth Ka Business Kaise Kare | कपड़ों का बिज़नेस कैसे करें?
- Apni Personal Car Se Paise Kaise Kamaye? (7 Best Business Ideas)
- 2023 में गांव में कौन सा बिजनेस करें | गांव में पैसे कमाने के 21 Best तरीके
- लहसुन की उन्नत खेती कैसे करें | lahsun ki kheti kaise kare?
- कम पैसे में घर बैठे कौन सा बिजनेस करें? (ये हैं 11 Best Business Ideas)
- 2023 में वेबसाइट से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? (12 Best Ideas)
- 2023 में मोबाइल से घर बैठे पैसे कैसे कमाए (No. 1 Best Guide)
- 12 Best ऑनलाइन पैसा कमाने की वेबसाइट जहां से लाखों कमाए
- Online Business Kaise Kare in Hindi? (2023 Best Tips)
- कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का तरीका – Best Guide
- 7 Best Online Photo Selling Websites in India
- ब्लॉग्गिंग से कितना पैसा मिलता हैं, पूरी जानकारी विस्तार से पढ़िए
- Youtube Par Views Kaise Badhaye in Hindi? (8 Best Tips)
- 2023 में यूट्यूब पर लाइक कैसे बढ़ाए?- ये हैं 9 Best Ideas
- (1 लाख रूपये महीना) Youtube Se Paise Kaise Kamaye?
- 2023 में फेसबुक से पैसा कैसे कमाए? पूरी जानकारी आसान भाषा में समझिये
- Instagram Se Paise Kaise Kamaye in Hindi? Best Guide
- Shutterstock Se Paise Kaise Kamaye – Best Guide 2023