Hello दोस्तों, आज के समय में अधिकांश Competitive Exams में कंप्यूटर से रिलेटेड प्रश्न पूछे जाते ही रहते हैं। इसलिए आज इस पोस्ट में हमने शामिल किये किये हैं कंप्यूटर के 51 महत्वपूर्ण प्रश्न जो आपके कंप्यूटर ज्ञान को बढ़ाने में भी सहायता करेंगे।

अतः आप इस पोस्ट (Computer Ke Important Question) को लास्ट तक जरूर पढ़े आईये जानते हैं 50 basic computer questions with answers, computer question answer in hindi

कंप्यूटर के 51 महत्वपूर्ण प्रश्न:

प्रश्न 1. COMPUTER शब्द का Full Form क्या हैं (computer ka full form)

उत्तर: – Commonly Operated Machine Particularly Used in Technical and Educational Research (COMPUTER)

प्रश्न 2. CPU का पूरा नाम क्या हैं? (cpu ka full form)

उत्तर: Central Processing Unit (CPU)

प्रश्न 3. UPS का पूरा नाम क्या हैं (ups full form)

उत्तर: Uninterruptible Power Supply (UPS)

प्रश्न 4. कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता हैं?

चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक कहा जाता हैं।

प्रश्न 5. कंप्यूटर वायरस क्या होता हैं?

उत्तर:- एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर प्रोग्राम होता हैं जिसका काम कंप्यूटर फाइल्स को नुकसान पहुँचाना होता हैं। इस प्रकार के प्रोग्राम कंप्यूटर हैकर द्वारा तैयार किये जाते हैं।

प्रश्न 6. विश्व का सबसे पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का नाम क्या था?

उत्तर- एनिऐक (ENIAC) विश्व का सबसे पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर था जिसे अमेरिका द्वारा बनाया गया था।

प्रश्न 7. भारत का कंप्यूटर युग की शुरुआत कब हुई थी?

उत्तर: भारत का कंप्यूटर युग की शुरुआत वर्ष 1952 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकाता से हुई थी।

प्रश्न 8. भारत का प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर का नाम बताईये।

उत्तर:- HEC – 2M भारत का प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर था जिसे ISI कोलकाता में स्थापित किया गया था।

प्रश्न 9. भारत के प्रथम सुपर कंप्यूटर का नाम क्या था?

उत्तर:- भारत का प्रथम सुपर कंप्यूटर का नाम था परम- 8000

प्रश्न 10. तकनीक के आधार पर कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर:- तकनीक के आधार कंप्यूटर को तीन श्रेणियों में बाँटा गया हैं –
(A) Analog Computer एनालॉग कंप्यूटर
(B) Digital Computer डिजिटल कंप्यूटर
(C) Hybrid Computer मिश्रित कंप्यूटर

प्रश्न 11. आकार के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार बताईये।

उत्तर:- आकार के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार हैं –
(A) माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer)
(B) मिनी कम्प्यूटर (Mini Computer)
(C) मेनफ्रेम कम्प्यूटर (Mainframe Computer)
(D) सुपर कंप्यूटर (Super Computer)

प्रश्न 12. सुपर कंप्यूटर किसे कहते हैं?

उत्तर:- ऐसे कंप्यूटर जिनकी प्रोसेसिंग पावर और कार्य करने के क्षमता बाकि कम्प्यूटर्स के मुकाबले बहुत ज्यादा होती है उसे सुपर कंप्यूटर कहा जाता हैं। इनका इस्तेमाल वैज्ञानिक शोध कार्यों किया जाता हैं।

Computer Question Answer in Hindi:

प्रश्न 13. सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं?

उत्तर:- कंप्यूटर द्वारा कार्य करने के लिए विशेष रूप से तैयार किये गए प्रोग्राम को सॉफ्टवेयर कहा जाता हैं। सॉफ्टवेयर को देखा जा सकता हैं लेकिन इसे छू नहीं सकते।

प्रश्न 14. कंप्यूटर हार्डवेयर किसे कहते हैं?

उत्तर:- कंप्यूटर के विभिन्न पार्ट्स हार्डवेयर की श्रेणी में आते है, जैसे – CPU, Mouse, Keyboard, Monitor, Printer आदि कंप्यूटर हार्डवेयर के कुछ उदाहरण हैं।

प्रश्न 15. सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर:- सॉफ्टवेयर दो प्रकार के होते हैं – सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर

प्रश्न 16. जिस भाषा को कंप्यूटर समझ सकता हैं और रन करा सकता है वह भाषा हैं।

उत्तर :- मशीन लैंग्वेज

प्रश्न 17. कंप्यूटर मेमोरी कितने प्रकार की होती हैं?

उत्तर :- कंप्यूटर मेमोरी फ़ो प्रकार की होती हैं – प्राइमरी मेमोरी और सेकेंडरी मेमोरी।

प्रश्न 18. प्राइमरी मेमोरी किसे कहते हैं?

उत्तर :- इंटरनल मेमोरी को प्राइमरी मेमोरी कहते हैं। RAM और ROM प्राइमरी मेमोरी का उदाहरण हैं।

प्रश्न 19. सेकेंडरी मेमोरी किसे कहते हैं?

उत्तर :- कंप्यूटर में परमानेंट डाटा Store करने में लिए जिस एक्सटर्नल मेमोरी का उपयोग किया जाता हैं उसे सेकंडरी मेमोरी कहते है।

प्रश्न 20. 1 GB में कितनी MB होती हैं?

उत्तर :- 1024 MB

आप ये भी जरूर पढ़े:

प्रश्न 21. 1 MB में कितने KB होते हैं?

उत्तर :- 1024 KB

प्रश्न 22. 1 TB में कितने GB होते हैं?

उत्तर:- 1024 GB

प्रश्न 23. 1 Byte में कितने Bit होते हैं?

उत्तर:- 1 Byte में 8 Bit होते हैं।

प्रश्न 24. इनपुट और आउटपुट किसे कहते हैं?

उत्तर :- कंप्यूटर को command (निर्देश) देने की प्रक्रिया को इनपुट कहा जाता हैं। वहीं कंप्यूटर जो परिणाम देता हैं उसे आउटपुट कहा जाता हैं।

प्रश्न 25. वर्ड प्रोसेसर क्या हैं?

उत्तर :- प्रोग्राम हैं जो Text की प्रिंटिंग से पहले उन्हें लिखने, एडिटिंग करने तथा परिवर्तित करने की सुविधा देता हैं।

प्रश्न 26. सॉफ्टवेयर कोड में त्रुटियाँ ढूंढ़ने की प्रक्रिया क्या कहलाती हैं?

उत्तर:- डिबगिंग (Debugging)

प्रश्न 27. भारत में निर्मित सबसे पहले सुपर कंप्यूटर को किसने बनाया था?

उत्तर :- C – DEC पुणे संस्था ने।

प्रश्न 28. कंप्यूटर का दिमाग किसे कहा जाता हैं?

उत्तर:- CPU को कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता हैं।

प्रश्न 29. IC (इंटीग्रेटेड सर्किट चिप) का विकास किसने किया था?

उत्तर :- जे. एस. किल्बी

आप ये भी जरूर पढ़े:

प्रश्न 30. CPU का पूरा नाम क्या हैं?

उत्तर :- Central Processing Unit (CPU)

प्रश्न 31. कंप्यूटर चिप को किस पदार्थ से बनाया जाता हैं?

उत्तर :- सिलिकॉन

प्रश्न 32. ALU का पूरा नाम क्या हैं?

उत्तर :- Airthmetic Logical Unit (ALU)

प्रश्न 33. ALU क्या काम करता हैं?

उत्तर :- ALU का कार्य कंप्यूटर में अंकगणितीय एवं तार्किक क्रियाओं को पूरा करने का होता हैं।

प्रश्न 34. ब्राउज़र किसे कहते हैं?

उत्तर :- ब्राउज़र एक सॉफ्टवेयर होता हैं जिसकी मदद से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट सामग्री को एक्सेस किया जा सकता हैं।

प्रश्न 35. कंप्यूटर में इनफार्मेशन किस रूप में स्टोर की जाती हैं?

उत्तर :- डिजिटल रूप में

प्रश्न 36. ऑपरेटिंग सिस्टम किसे कहते हैं?

उत्तर :- सिस्टम सॉफ्टवेयर को ऑपरेटिंग सिस्टम कहा जाता हैं। इसका काम कंप्यूटर के सभी इनपुट और आउटपुट यूनिट्स को कण्ट्रोल और निर्देशित करने का होता हैं।

प्रश्न 37. इनपुट डिवाइस का उदाहरण बताईये।

उत्तर :- कीबोर्ड, माउस, जॉयस्टिक, स्कैनर आदि।

प्रश्न 38. आउटपुट डिवाइस के उदाहरण बताईये।

उत्तर :- मॉनिटर, स्पीकर, प्रिंटर आदि।

प्रश्न 39. www का अविष्कार किसने किया था?

उत्तर:- टिम बर्नर्स ली

प्रश्न 40. इंटरनेट सर्च इंजन किसे कहते हैं?

उत्तर :- सर्च इंजन एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता हैं जिसकी मदद से यूजर इंटरनेट पर मौजूद वेब सामग्री ढूंढ सकता हैं। इनका काम इंटरनेट पर मौजूद Websites और Web Pages के डाटा को सूचीबद्ध करना और सर्च करने उन्हें यूजर को दिखाना होता हैं।

प्रश्न 41. क्वांटम कंप्यूटर किसे कहते हैं?

उत्तर :- क्वांटम कंप्यूटर भविष्य के कंप्यूटर हैं। ये मौजूदा सभी क्लासिकल कम्प्यूटर्स से अलग कांसेप्ट पर कार्य करते हैं। इनमें Bits जगह Qbits का उपयोग किया जाता हैं।

प्रश्न 42. वेबसाइट किसे कहते है?

उत्तर :- Web Pages के समूह को वेबसाइट कहा जाता हैं।

प्रश्न 43. लिनक्स (Linux) क्या हैं?

उत्तर :- लिनक्स एक ऑपरेटिंग सिस्टम हैं।

प्रश्न 44. मदरबोर्ड (motherboard) किसे कहते हैं?

उत्तर :- मदरबोर्ड एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक सर्किट बोर्ड होता हैं जिसमें कई छोटे बड़े electronic components जुड़े होते हैं। इसका काम सभी कंपोनेंट्स को जरूरत के अनुसार बिजली सप्लाई करने का होता हैं।

प्रश्न 45. Booting किसे कहते हैं?

उत्तर :- कंप्यूटर को चालू करने के लेकर उपयोग के लिए तैयार होने की प्रक्रिया को booting कहा जाता है।

प्रश्न 46. सर्वर किसे कहते हैं?

उत्तर :- सर्वर एक ऐसा कंप्यूटर होता हैं जो अपने पास मौजूद डाटा को इंटरनेट की मदद से दूसरे कंप्यूटर तक पहुँचाता हैं।

प्रश्न 47. अक्षरों और चिन्हों को bytes में स्टोर करने की विधि को कहा जाता हैं?

उत्तर :- Coding System

प्रश्न 48. वेक्यूम ट्यूब किस पीढ़ी के कम्प्यूटर्स में प्रयोग किये जाते थे?

उत्तर :- प्रथम पीढ़ी के कम्प्यूटर्स में।

प्रश्न 49. विश्व का सबसे पहला कंप्यूटर नेटवर्क कौनसा था?

उत्तर :- ARPANET

प्रश्न 50. डेटाबेस (Database) किसे कहते हैं?

उत्तर :- एक ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम जिसमें डाटा को व्यवस्थित रूप में स्टोर करके रखा जाता हैं। जरूरत पड़ने पर उसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रश्न 51. कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर: कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहते हैं।

इस लेख में आज आपने कंप्यूटर के 51 महत्वपूर्ण प्रश्न के बारे में जाना है। यदि ये जानकारी आपको आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

आप ये भी जरूर पढ़े:


Rakesh Verma

Rakesh Verma is a Blogger, Affiliate Marketer and passionate about Stock Photography.

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x