हर स्टूडेंट कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा चीजें याद करना चाहता हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी Memory Sharp बनी रहें तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए क्यूंकि इस लेख में आज हम बात करेंगे कि स्टूडेंट्स अपनी याददाश्त कैसे बढ़ाये?
Exams आते ही स्टूडेंट्स के लिए तनावपूर्ण समय शुरू हो जाता हैं। यदि शुरू से ही पढ़ाई पर ठीक से ध्यान दिया जाये तो Exams में होने वाले तनाव को घटाया जा सकता हैं, पर यदि किन्ही कारणों से ऐसा संभव नहीं हो तो भी मनोवैज्ञानिकों द्वारा बताई गई कुछ बेहद ही आसान सी सलाहों को अपनाकर भी Exams में Stress घटा सकते हैं और Students अच्छे Marks हासिल कर सकते हैं।
तो क्या हैं मेमोरी बूस्ट करने खास टिप्स आईये विस्तार से जानते हैं:
स्टूडेंट्स अपनी याददाश्त कैसे बढ़ाये?
1. अलर्ट रहें:
अपने मस्तिष्क का पूरा उपयोग करें। उदहारण के लिए आप पढ़ाई करने बैठे और मन इधर उधर भटक रहा हैं तो कभी भी ढंग से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।
या तो अपनी सभी इच्छाएं पूरी करने के बाद पढ़ाई करने बैठे ताकि मन न भटके या पढ़ाई करते समय आप पूरी तरह से अलर्ट होने चाहिए।
2. जानकारी को समझें:
किसी भी चीज को याद करने का सबसे अच्छा तरीका यही हैं कि आप जो भी सीख रहे हैं उसे समझ लें। एक बार आपने यदि किसी चीज को ढंग से समझ लिया तो फिर आप उस टॉपिक को कभी नहीं भूलेंगे। समझने के लिए आप उस जानकारी को संक्षेप (Summery) में लिखें। उसे बार-बार बोल कर पढ़े:
3. पर्याप्त नींद लें:
मेमोरी के लिए पर्याप्त नींद लेना आवश्यक हैं। बहुत से Students एक्साम्स की तैयारी के दौरान कम से कम सोने का प्रयास करते हैं। यह एक गलत आदत हैं।
शरीर की ही तरह हमारे दिमाग को भी आराम की जरुरत होती हैं। पर्याप्त नींद नहीं मिलने से दिमाग थक जाता हैं और एकाग्रता भी कम हो जाती हैं।
4. मेमनिक्स का प्रयोग करें:
मेमनिक्स का अर्थ हैं किसी जानकारी को दृश्य चित्रों, वाक्यों अथवा रुचिकर छंदो में लिख ले। उदाहरण के लिए इंद्रधनुष के रंगों को VIBGYOR (वॉयलेट, इंडिगो, ब्लू, ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड) लिख कर याद कर सकते हैं। आपको खुद Creative शब्द तैयार करने होंगे।
5. मनोरंजन पर भी ध्यान दें:
Exams में सारा ध्यान पढ़ाई पर ही नहीं देना चाहिए, बल्किसे कुछ देर मनोरंजन भी करना चाहिए। आप पसंदीदा गेम खेल सकते हैं। छत पर टहल सकते हैं या कुछ भी ऐसा कर सकते हैं जो आपको बहुत पसंद हो। इससे दिमाग और शरीर को काफी आराम मिल जाता हैं।
6. दिमागी एक्सरसाइज करें:

हमारे दिमाग को भी व्यायाम की जरुरत होती हैं। नियमित रूप से मानसिक व्यायाम (ऐसा कार्य जिसमें दिमाग को जोर लगाना पड़े) करें। मानसिक व्यायाम से दिमाग के न्यूरॉन्स नए कनेक्शन बनाते हैं और Alertness आती हैं। इससे आपकी मेमोरी तो बढ़ती ही हैं साथ में मस्तिष्क सम्बंधी बीमारियों का भी खतरा कम होता हैं।
7. ध्यान करें:
ध्यान मस्तिष्क को एकाग्र करता हैं। इसलिए स्टूडेंट्स को ध्यान करने की सलाह दी जाती हैं। इसके लिए एक ड्राइंग पेपर एक इंच के व्यास का काला गोला बना लें। इसे दीवार पर टांग दे और सीधा पांच से दस मिनट तक इसे एकटक देखते रहें।
8. ज्यादा से ज्यादा दोहराएं:
आपने जिस भी टॉपिक को याद किया हैं, उसे याद करने के बाद आंखे करके दोहराएं। आप जब रात को सोएं या सुबह उठे, उस समय एक बार मन ही मन फिर से दोहरा ले। इस तरह याद किया हुआ पाठ आपको Exams में तुरंत याद आ जाता हैं और आप इ सही से लिख पाते हैं।
9. स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं:
एक स्वस्थ जीवनशैली विकसित करें। स्वस्थ, संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें। स्वस्थ जीवनशैली दिमाग में रक्त और ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाती हैं। व्यायाम आपके Feel-Good हॉर्मोन एंडोर्फिन को भी बढ़ाता हैं, जो आपके मूड को बेहतर बनाता हैं।
तो दोस्तों! उम्मीद करता हूँ कि आपको ये जानकारी (स्टूडेंट्स अपनी याददाश्त कैसे बढ़ाये) जरूर पसंद आयी होगी। इसे अपने दोस्तों एवं परिवारजनों के साथ शेयर जरूर करें।
आप ये भी जरूर पढ़े:
- आलस कैसे दूर करें – 7 Best Ideas
- सबसे Smart कैसे बने ? स्मार्ट बनने के टॉप 10 तरीके जानिए
- Personality Development कैसे करें – 23 Best Tips
- होशियार कैसे बने, अपने आपको होशियार कैसे बनाये ? (20 Best Tips)
- मानसिक रूप से मजबूत कैसे बने? – 10 सबसे पावरफुल टिप्स
- अपने आप को busy कैसे रखे? 5 Best Advice
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए ?कामयाब होने के 10 Best टोटके
- लाइफ में हमेशा खुश कैसे रहे ? इन 21 सबसे Best Tips से जानिए
- खुद को पहले से बेहतर कैसे बनायें – 7 Best Tips
- करियर लाइफ में successful होने के 10 बेस्ट तरीके जानिए
- आत्मविश्वाश (Self Confidence) कैसे बढ़ाये? – 9 Best Tips
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे – (8 Best & Powerful Tips)
- मन क्यों भटकता है , मन को एकाग्र कैसे करे- 10 Best Tips
- जीवन में सफलता पाने के तरीके – 13 Best Tips
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए ?कामयाब होने के 10 Best टोटके