Apne aap ko perfect Kaise Banaye? यानि अपने आपको सबसे बढ़िया और उत्तम कैसे बनाये? दोस्तों! हर इंसान चाहता हैं कि वो सबसे Best हो, लोग उसकी Importance को समझे और सब उसकी तारीफ करें?
लेकिन अब सवाल आता हैं कि Apne aap ko perfect Kaise Banaye? और इसके लिए क्या करें ये जानने के लिए आप इस आर्टिकल को last तक जरूर पढ़े।
तो आईये जानते हैं कि Apne aap ko perfect Kaise Banaye?
Apne Aap Ko Perfect Kaise Banaye?
1. अपने काम में Perfection लाये:
दोस्तों यहाँ Perfection का मतलब हैं अपने काम में माहिर होना। आप परफेक्ट तभी बन पाओगे जब आप अपने काम में perfection लाओगे।
इसलिए आप जो भी काम करते हो उसमें परफेक्ट बनो। हालाँकि इसमें थोड़ा समय तो लगेगा लेकिन अगर आप लगातार उस काम को करते हो तो आप एक दिन उसमें मास्टर जरूर बन जाओगे।
अब ये आप पर भी निर्भर करता हैं उस काम को आप कितनी मेहनत और लगन से उस काम को करते हो।
- सबसे Smart कैसे बने ? स्मार्ट बनने के टॉप 10 तरीके जानिए
- Personality Development Kaise Kare – 23 Best Tips
2. रिस्क लेना सीखें:
दोस्तों! आग में तपकर ही सोना एक सुन्दर आभूषण का रूप ले पाता हैं और ये बात हम इंसानों पर भी लागु होती हैं। इंसान जितना अपने आपको तपायेगा यानि जीवन में रिस्क लेगा उतना ही वो सीख पायेगा और एक Perfect इंसान बन पायेगा।
एक कम्फर्ट ज़ोन की लाइफ तो हर कोई जीना पसंद करता हैं लेकिन इतिहास गवाह हैं कि जिसने अपनी लाइफ में जितना ज्यादा Risk उठाया हैं वो उतना ही ज्यादा सफल हुआ हैं। इसलिए रिस्क लेने से कभी मत घबराओ और इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना सीखो।
3. अपना करियर खुद चुनो:
दोस्तों जब भी बात करियर की हो तो आप सिर्फ वो ही चुनो जो आपका दिल चाहता हैं या जिस काम को करने में आपको मजा आता हैं और अच्छा लगता हैं।
इसके विपरीत अगर आप किसी ऐसे फील्ड में काम करते हो जो आपको कभी पसंद ही नहीं आया या जिसमें आपको बोरियत मह्सूस होती हो तो फिर आप उस काम को कभी ठीक से नहीं कर पाओगे या हो सकता हैं कि आप जल्दी ही उससे quite भी कर जाओ।
4. Multiple Skills सीखो:
आज जमाना बिल्कुल बदल चुका हैं और सब चीजे लगातार तेजी से बदल रही हैं। इसलिए अब आप किसी एक ही skill से चिपककर बैठे नहीं रह सकते। अब आपको एक से ज्यादा यानि multiple skills सीखनी होगी तभी आप इस कम्पटीशन के दौर में टिक पाओगे।
- आत्मविश्वाश (Self Confidence) कैसे बढ़ाये? – 9 Best Tips
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे – (8 Best & Powerful Tips)
5. कुछ नया सीखते रहे:
जैसा कि अभी मैंने लास्ट पॉइंट में बताया कि अब सिर्फ एक ही स्किल से काम नहीं चलने वाला क्यूंकि समय के साथ चीजे पुरानी हो जाती हैं। इसलिए ज़माने के साथ चलना हैं तो आपको हर रोज अपने आपको पहले से बेहतर बनाना होगा।
अतः आप हर दिन कुछ नया सीखते रहें। इसके लिए आप books पढ़ने की आदत डाले और अपने से ज्यादा काबिल और अनुभवी लोगों से सीखें उनकी गलतियों से सबक ले।
- खुद को पहले से बेहतर कैसे बनायें – 7 Best Tips
- करियर लाइफ में successful होने के 10 बेस्ट तरीके जानिए
- हमेशा टेंशन फ्री कैसे रहें – 9 Best Tips
6. खुद को ज्यादा से ज्यादा समय दे:
अपने आपको परफेक्ट बनाने के लिए जरुरी हैं कि आप खुद को भी थोड़ा समय दे। इस दौरान आप ये देखे कि आपके अंदर क्या कमियां हैं और किन मामलो में आप थोड़े कमजोर हैं। जब आपको अपनी कमियां और कमजोरियों के बारे में मालूम होगा तो आप उन्हें दूर करने के प्रयास भी करोगे।
7. बुरी आदतों से दूर रहे:
वैसे स्वाभाविक रूप से हर इंसान में कोई न कोई बुराई होती ही हैं लेकिन एक अच्छा इंसान उन्हें अपने से दूर करने का प्रयास जरूर करता हैं। बुरी आदतें किसी भी इंसान को आगे बढ़ने से रोकती हैं और ये कहीं न कहीं उनके व्यक्तित्व विकास (Personality Development) में भी बाधा जरूर बनती हैं।
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए ?कामयाब होने के 10 Best टोटके
- लाइफ में हमेशा खुश कैसे रहे ? इन 21 सबसे Best Tips से जानिए
9. मुश्किलों से घबराये नहीं:
जीवन में काफी उतार चढ़ाव आते रहते हैं। इसलिए आपको किसी भी हालत में घबराना नहीं हैं क्यूंकि मुसीबतें आपको हमेशा कुछ न कुछ सिखाती हैं और नए अवसर प्रदान करती हैं।
इसलिए आप लाइफ में जितनी ज्यादा मुश्किलों का सामना करोगे उतना ही आप अपने आपको परफेक्ट बनाते जाओगे।
10. अपने आपको काबिल इंसान समझों:
दूसरे चाहे आपको कितना ही अच्छा या बुरा इंसान समझे लेकिन जब तक आप खुद को किसी काम का नहीं समझोगे तब तक आप कैसे काबिल बनोगे, कैसे अपने आपमें बदलाव ला पाओगे और कैसे परफेक्शन की ओर बढ़ोगे? इसलिए पहले खुद की इज्जत खुद करना सीखो और अपने काम को पूर्ण निष्ठा से करो।
Conclusion:
तो friends, एक वही इंसान परफेक्ट कहलायेगा जो समय के साथ बदलना जानता हैं, जो खुद को समय देकर अपने आपको निखारता हैं, जो मेहनत और smart work करना जानता हैं, जो risk लेना पसंद करता हैं और मुश्किलों से घबराता नहीं हैं।
और आखिर में,
अगर आपको ये लेख (Apne Aap Ko Perfect Kaise Banaye) पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों एवं फेमिली में शेयर जरूर करें।
यदि कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। मैं जल्दी ही आपके सभी सवालों का जवाब देने का प्रयास करूँगा।
आप ये भी जरूर पढ़े:
- सबसे Smart कैसे बने ? स्मार्ट बनने के टॉप 10 तरीके जानिए
- Personality Development Kaise Kare – 23 Best Tips
- होशियार कैसे बने, अपने आपको होशियार कैसे बनाये ? (20 Best Tips)
- मानसिक रूप से मजबूत कैसे बने? – 10 सबसे पावरफुल टिप्स
- अपने आप को busy कैसे रखे? 5 Best Advice
- मन क्यों भटकता है , मन को एकाग्र कैसे करे- 10 Best Tips
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए ?कामयाब होने के 10 Best टोटके
- लाइफ में हमेशा खुश कैसे रहे ? इन 21 सबसे Best Tips से जानिए
- खुद को पहले से बेहतर कैसे बनायें – 7 Best Tips
- करियर लाइफ में successful होने के 10 बेस्ट तरीके जानिए
- आत्मविश्वाश (Self Confidence) कैसे बढ़ाये? – 9 Best Tips
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे – (8 Best & Powerful Tips)
- मन क्यों भटकता है , मन को एकाग्र कैसे करे- 10 Best Tips
- जीवन में सफलता पाने के तरीके – 13 Best Tips
Sir me dusro.ko khud se jyda ach samjhti hu kyo ky kro
शालू जी, हर इंसान में कोई न कोई खामी जरूर होती हैं। और एक इंसान की सबसे बड़ी खामी यही है कि वो अक्सर अपने आपको दूसरों से कमजोर समझने लगता हैं। लेकिन वही अगर इसका उल्टा सोचते हो तो इससे आपके व्यक्तित्व और जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता हैं। और वैसे भी अगर हम अपनी वैल्यू खुद नहीं करेंगे तो फिर दूसरे हमारी वैल्यू कैसे करेंगे। इसलिए दूसरों का नजरिया हमारे बारे में चाहे जैसा भी हो लेकिन हमें अपने आपको एक बेहतर और काबिल इंसान ही समझना चाहिए। हां अगर हमारे अंदर कुछ खामियां भी है तो उन्हें किसी को मत बताओ और चुपचाप उन्हें दूर करने का प्रयास करते रहो।